फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Inspector has not registered case in Meerut and gold chain looted by bike of a teacher in Delhi

यूपी पुलिस: चौकी इंचार्ज का बड़ा कारनामा, बेकसूर शिक्षक बन जाता चेन लुटेरा, गिरफ्तार करने पहुंची थी दिल्ली पुलिस

Fri, 27 Aug 2021 05:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

मेरठ में एक शिक्षक की 23 जुलाई को घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि वह एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा तो चौकी इंचार्ज ने तहरीर रिसीव कर बाद में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

विज्ञापन
UP News: Inspector has not registered case in Meerut and gold chain looted by bike of a teacher in Delhi
एसपी सिटी विनीत भटनागर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में सिविल लाइन थाने के दरोगा की मनमानी से शिक्षक के जेल जाने की नौबत आ गई। जिस बाइक के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिक्षक एक महीने से भटक रहा था, उस बाइक से दिल्ली में बदमाशों ने चेन लूट की वारदात अंजाम दे दी। दिल्ली पुलिस शिक्षक को गिरफ्तार करने भी पहुंच गई। शिक्षक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत की कॉपी दिखाई तो दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। शिक्षक ने एसपी सिटी विनीत भटनागर से शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

 
पांडव नगर निवासी अरुण कुमार त्यागी निजी कॉलेज में शिक्षक हैं। 23 जुलाई को घर के बाहर से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि वह एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा तो चौकी इंचार्ज भुवनेश कुमार ने तहरीर रिसीव कर बाद में रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़ित ने छह अगस्त को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर दी, जिस पर शिकायत फिर थाने पहुंच गई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को बुलाकर चोरी हुई बाइक का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होने का तर्क देते हुए एफआईआर की प्रक्रिया से बचने की सलाह दे दी और रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


बुधवार को दिल्ली के ज्योतिनगर थाने की पुलिस शिक्षक के घर पहुंची। पुलिस ने जानकारी दी कि उनकी बाइक से चेन लूट की वारदात हुई है। अरुण ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसकी बाइक एक महीने पहले चोरी हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर मांगी। शिक्षक ने थाने की रिसीव कॉपी दी, लेकिन पुलिस ने उसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद अरुण ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत की कॉपी पुलिस को दिखाई। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम उसे बिना गिरफ्तार किए लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला गंभीर है। दरोगा को तत्काल एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी। इसकी जांच कराए जाने की संस्तुति की गई है। साथ ही इंस्पेक्टर से भी जवाब मांगा गया है। बाइक चोरी की एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed