{"_id":"5facc35d8ebc3e9be55bc1e0","slug":"up-news-in-hindi-car-accident-in-muzaffarnagar-and-one-died-and-three-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में हादसा, कार चालक की मौके पर मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में हादसा, कार चालक की मौके पर मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
Thu, 12 Nov 2020 10:48 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात सठेड़ी गंग नहर पटरी पर एक कार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि गांव खेवड़ा जिला सोनीपत निवासी चांद अंतिल (25) पुत्र देवेंद्र सिंह अपने तीन अन्य साथियों विपिन पुत्र पवन, सहित पुत्र देवेंद्र सिंह और मयंक पुत्र ब्रह्मप्रकाश निवासी खेवड़ा सोनीपत के साथ आई-20 कार से खतौली आ रहे थे। इसी दौरान बुधवार रात किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चांद की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इसके अलावा तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अवैध कब्जा: धार्मिक स्थल पर चला बुलडोजर, खूब हुआ विरोध पर नहीं थमी जेसीबी की रफ्तार, तस्वीरें
वहीं मृतक के परिजन गुरुवार सुबह रतनपुरी थाने पहुंचे। उक्त सभी लोग सलावा नहर पटरी पर कस्तूरी ग्रांड होटल की ओपनिंग में शामिल होने के लिए सलावा आये हुए थे। जहां से उक्त चारों दोस्त आई-20 कार में सवार होकर खतौली आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/