फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Girlfriend's throat cut with a Chinese manja, her two and a half year old son buried alive

UP News: मेरठ में हैवानियत... चीनी मांझे से शादीशुदा प्रेमिका का गला काटा, ढाई साल के बेटे को जिंदा दफनाया

Mon, 14 Oct 2024 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Oct 2024 09:01 PM IST
सार

महिला ने प्रेमी और उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर दी थी। इस बात को लेकर सालिम गुस्से में था। वह बहाने से उसे खेत में ले गया और खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
UP News: Girlfriend's throat cut with a Chinese manja, her two and a half year old son buried alive
हत्या का आरोपी सालिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परतापुर की बृज विहार कॉलोनी में रविवार शाम शादीशुदा प्रेमिका का गला चीनी मांझे से काटने के बाद प्रेमी ने उसके ढाई साल के बेटे को गन्ने के खेत में जिंदा दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे का शव बरामद कर लिया है। वहीं, महिला गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

 

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस महिला का पड़ोसी युवक सालिम से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह दिन पहले महिला की प्रेमी के साथ कहासुनी हो गई थी। उसने प्रेमी और उसकी मां के साथ गाली-गलौज कर दी थी। इस बात को लेकर सालिम गुस्से में था। महिला रविवार शाम अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ घर लौट रही थी। अच्छरौंडा मोड़ पर सालिम ने उसे देखा। उसने पास जाकर अपनी गलती मानी और बात करने के लिए पास ही गन्ने के खेत में ले गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसने चीनी मांझे से महिला का गला काट दिया। इसके बाद महिला जान बचाने के लिए भाग निकली। खेत से बाहर निकलकर वह भागते हुए गिर गई। इसी दौरान सालिम ने उसके मासूम बेटे को खेत में ही जिंदा दफना दिया। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उसका ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने आरोपी सालिम को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या, हत्या के प्रयास और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed