{"_id":"620626dd55a4791c7e7b9dac","slug":"up-news-fire-set-in-a-godown-in-meerut-and-there-has-been-a-loss-of-lakhs-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों रुपये का हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों रुपये का हुआ नुकसान
Fri, 11 Feb 2022 02:35 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:35 PM IST
सार
मेरठ में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब आधा दर्जन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में एक गोदाम में लगी आग।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म के पास जिया फोम हाउस की दूसरी मंजिल के बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड व नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम की तीसरी मंजिल पर मालिक शहजाद ने कबूतर भी पाल रखे थे। वहीं आग की चपेट में आने से दो कबूतर की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
फायर ब्रिगेड इंस्पेक्टर शांतनु कुमार यादव का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है।
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें