{"_id":"60e96fb68ebc3e49c4241dd9","slug":"up-news-fire-set-in-a-car-showroom-in-abulane-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कार शोरूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कार शोरूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और फिर...
Sat, 10 Jul 2021 03:30 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:30 PM IST
सार
यहां कार के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और बताया गया कि शोरूम में कुछ नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
मेरठ में आग बुझाने पहुंची टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के सदर बाजार स्थित रेनॉल्ट कार शोरूम में शनिवार को आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल दास का आबूलेन पर रेनॉल्ट कार शोरूम है। इन दिनों शोरूम में मरम्मत का काम चल रहा था। शनिवार सुबह शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग ज्यादा भीषण न होने के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि अगर शोरूम में कार होती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
सूचना पर सीएफओ संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सीएफओ ने बताया कि शोरूम में काम चल रहा था, इसी दौरान आग लग गई। शोरूम में आग लगने से सोफा, स्टैंड एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीलिंग पंखे, एलईडी टीवी का नुकसान हुआ है। कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर खिलौनों की बड़ी दुकान थी लेकिन, आग को पहले ही बुझा लिया गया।
विज्ञापन