{"_id":"6131d02a8ebc3e847778e1ae","slug":"up-news-cbi-raid-in-the-directors-of-rajsneh-maruti-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: मेरठ में राजस्नेह के निदेशकों के आवास पर सीबीआई की छापामारी, फर्जी कागजों पर करोड़ों का लोन लेने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: मेरठ में राजस्नेह के निदेशकों के आवास पर सीबीआई की छापामारी, फर्जी कागजों पर करोड़ों का लोन लेने का मामला
Fri, 03 Sep 2021 01:13 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:13 PM IST
सार
CBI की टीम ने शुक्रवार को मेरठ में छापामारी कर बड़ी कार्रवाई की है। फिलहाल मकान के अंदर कार्रवाई चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
सीबीआई का छापा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई की टीम ने मेरठ में शुक्रवार को राजस्नेह ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के यहां चार स्थानों पर छापा मारा है। सीबीआई की चार टीमें सूर्या पैलेस, सदर, प्रेमपुरी, मोहकमपुर में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि शोरूम के निदेशक अशोक जैन और मनोज गुप्ता के अलावा उनके करीबियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। चारों टीमें आवास के भीतर हैं। अभी मीडिया को कुछ नहीं बताया जा रहा है। चारों टीमें छह घंटे से कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
राजस्नेह से जुड़े लोगों की बढ़ी मुश्किलें
शहर में सीबीआई द्वारा कई स्थानों पर छापामारी करने की जानकारी मिलने के बाद कुछ कारोबारियों में बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कई बिल्डर फरार हो गए हैं। उधर, राजस्नेह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर हुई छापामारी
राजस्नेह मारुति के निदेशकों पर करोड़ों रुपये के बकाया लोन को लेकर बैंक ने भी कुछ समय पहले छापा मारा था। वहीं शुक्रवार को सीबीआई द्वारा मेरठ के सूर्या पैलेस स्थित अशोक जैन के यहां छापा मारा गया है। बताया गया कि अशोक जैन के प्रेमपुरी स्थित आवास और टीपीनगर क्षेत्र में अनिल जैन के वर्धमान फ्लोर मिल पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है। उधर, सदर बाजार क्षेत्र में मनोज गुप्ता के घर पर भी छापा मारा गया है।
2018 में बंद किए थे शोरूम
शहर में मारुति सुजुकी के सबसे बड़े डीलर रहे राजस्नेह के मालिक ने अपने सभी शोरूम और वर्कशॉप को वर्ष 2018 में बंद कर दिया था। राजस्नेह पर पंजाब नेशनल बैंक का 65 करोड़ रुपये बकाया था। लंबी कागजी कार्रवाई के बाद फरवरी 2021 को पुलिस के साथ पीएनबी की टीम ने पहुंचकर दिल्ली रोड स्थित शोरूम पर कब्जा लिया था। इससे पूर्व बैंक सूर्या पैलेस स्थित प्लाट पर भी कब्जा ले चुका था। राजस्नेह से जुड़ी तमाम संपत्तियों की नीलामी भी हुई थी।