फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Catch the Rain campaign started in Rohta block of Meerut, renovation of ponds started in Rasna Village

मेरठ: रोहटा ब्लाक में 'कैच द रेन' अभियान की शुरुआत, रासना में तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू

Mon, 21 Jun 2021 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jun 2021 07:26 PM IST
सार

यहां कैच द रेन अभियान की शुरुआत हो गई है। रासना गांव में तालाब के जीर्णोद्धार के लिए कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन
UP News: Catch the Rain campaign started in Rohta block of Meerut, renovation of ponds started in Rasna Village
रासना गांव में काम सफाई करते लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत रासना गांव में तालाब के जीर्णोद्धार के लिए जिला परियोजना अधिकारी की देखरेख में कार्य शुरू कराया गया। इस मौके पर तालाब से अतिक्रमण हटाकर उनके सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन


शासन स्तर से गांव व कस्बों में तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘कैच द रेन’ की शुरुआत रोहटा ब्लॉक में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर रासना गांव में की गई। परियोजना निदेशक एमएल व्यास व खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने रासना गांव में तालाबों का जायजा लिया। टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि गांव में पूर्व में छह तालाब थे। लेकिन इनमें से ज्यादातर पर अब ग्रामीणों ने अवैध कब्जे कर मकान बना लिए हैं। टीम को मौके पर दो तालाब ही मिले। जिनमें साफ-सफाई और पानी की निकासी नहीं होने का कारण गंदगी थी। मौके पर टीम को डेढ़ हेक्टेयर के करीब तालाब चालू मिले। जिसकी पैमाइश कराकर तकनीकी सहायक सत्येंद्र सिंह ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए एस्टीमेट बनाया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि गांव का पानी गांव में रखने के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। तालाबों व रास्तों पर से अवैध कब्जे हटाकर जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने सेंसर पाल के मकान का भी निरीक्षण किया और मकान पर रंगाई पुताई करने के लिए टीम को निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमरीश कुमार, पवन शर्मा, बबली त्यागी, मंजू, राजीव त्यागी, सत्येंद्र त्यागी व शिवकुमार त्यागी, गुलशन प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed