{"_id":"66f5a961681410e0fa0da55a","slug":"up-news-bjp-state-president-said-we-are-supporters-of-small-states-tv-s-ram-arun-govil-kept-smiling-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हम छोटे प्रदेश के हिमायती, मुस्कुराते रहे टीवी के राम अरुण गोविल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, हम छोटे प्रदेश के हिमायती, मुस्कुराते रहे टीवी के राम अरुण गोविल
Fri, 27 Sep 2024 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 27 Sep 2024 12:05 AM IST
सार
मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी’ पुस्तक पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विचार रखते भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी छोटे प्रदेश की हिमायती है। इससे विभिन्न आयाम मजबूत होते हैं और हालात नियंत्रण में भी दृढ़ता आती है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी की ओर से सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में हुई संगोष्ठी में कहीं। संजीव बालियान के पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने संबंधी बयान के सवाल पर उन्होंने ये बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि हालांकि बालियान के बयान से पार्टी इत्तेफाक नहीं रखती, यह उनका निजी विचार है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि संगोष्ठी का विषय डॉ. आर. बाला सुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक ‘पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी’ पर केंद्रित है। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व यात्रा को दर्शाया गया है और इसकी पश्चिमी और भारतीय दृष्टिकोण के माध्यम से व्याख्या की गई है। इसमें भारत की वैश्विक मंच पर बढ़ती प्रतिष्ठा और सार्वजनिक सेवा के जीवन की आकांक्षा रखने वालों के लिए रोडमैप का विवरण है। ये किताब पावर विदिन: द लीडरशिप लिगेसी ऑफ नरेन्द्र मोदी, नेतृत्व के अभ्यास से प्रेरित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अरुण गोविल भी विचार रखे। उनके चेहरे पर अलग ही मुस्कुराहट देखने को मिल रही थी। सत्येंद्र शिशोदिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री व दक्षिण विधायक सोमेन्द्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल मौजूद रहे।