मेरठ में जमकर बखेड़ा: मारपीट के दौरान महिला ने सैंडल निकालकर पुलिसकर्मी के मुंह पर मारी, वर्दी भी फाड़ी
मुस्लिम महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच सड़क पर मारपीट हो गई। इस दौरान महिला ने अपने पैर से सैंडल निकालकर पुलिसर्मी के मुंह पर फेंककर मारी। यही नहीं महिला ने पुलिस की वर्दी भी फाड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में बुधवार रात को मुस्लिम महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान महिला ने अपने पैर से सैंडल निकालकर पुलिसकर्मी के मुंह पर फेंककर मारी। वहीं हंगामे के दौरान जमकर गाली-गलौज भी हुई। काफी देर तक हंगामा होने के बाद पुलिस महिला को गाड़ी में बैठाकर ले गई।
जमकर हुई मारपीट
थाना कोतवाली क्षेत्र में बुढ़ाना गेट पुलिस चौकी पर जाम को देखते हुए महिला कॉस्टेबल ने स्कूटी पर जा रही दो मुस्लिम महिलाओं को रुकने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं की एसआई व महिला पुलिस के साथ मारपीट हो गई। बताया गया कि मुस्लिम महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई।
यह भी पढ़ें: चौंकाने वाली रिपोर्ट: पुलिस की तफ्तीश में खुले हत्या के बड़े राज, अफसरों के लिए सिरदर्द बना वारदातों का ये ट्रेंड, सच जानकर हर कोई हैरान
इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए महिला को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठा दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर जमा हुई भीड़ को भी खदेड़ दिया।
यह भी पढ़ें: ईद के दिन उठे चार जनाजे: कोटद्वार खुशियां मनाने गए चार दोस्तों की मौत, परिजनों पर टूटा गमों का पहाड़ और गांव में पसरा मातम
ये है पूरा मामला
मेरठ में बुढ़ाना गेट पर गलत दिशा में बेटी के साथ स्कूटी पर जाती एक महिला को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। महिला ने चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही को सैंडल से पीटा। महिला ने पुलिस वालों की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई, जहां से बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं आरोपी महिला पर कार्रवाई के लिए भाजपा नेता थाने पहुंच गए। लेकिन सपा नेता सिफारिश में आए। पुलिस ने फिलहाल महिला को थाने से छोड़ दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रांगडों की चौपाल की रहने वाले हिना बुढ़ाना गेट पर अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने महिला को रोका और चालान की बात कही। इस पर महिला नाराज हो गई और उसने अभद्रता शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही को बुला लिया। महिला सिपाही ने हिना को रोकने का प्रयास किया तो उसने सैंडल से पिटाई शुरू कर दी। आपत्ति जताने पर चौकी इंचार्ज पर भी हमला किया। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भाजपा नेता संदीप रेवड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और महिला पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिसकर्मी महिला को कोतवाली में ले गए। वहीं महिला के बचाव में सपा नेता इरसार सैफी भी थाने पहुंच गए। करीब एक घंटे तक थाने में गहमा-गहमी चलती रही। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि वीडियो के आधार पर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल महिला को थाने से उसके एक परिवार के युवक की सुपुर्दगी में दिया गया है।