{"_id":"6922bcfbd71e0a9d3404a9af","slug":"up-news-baghpat-name-now-linked-to-arms-smuggling-from-pakistan-firing-at-disha-patni-s-house-also-linked-2025-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अब पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जुड़ा बागपत का नाम, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का भी कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जुड़ा बागपत का नाम, दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग का भी कनेक्शन
Sun, 23 Nov 2025 01:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:21 PM IST
सार
यूपी के बागपत का नाम भी अब पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जुड़ा है। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में चार तस्करों को पकड़ा है, उनमें दो तस्कर बागपत जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ANI
विस्तार
बागपत में दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने के मामले में भी बागपत का नाम जुड़ गया। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी में जिन तस्करों को पकड़ा है, उनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल है।
इनके परिवार काफी साल से दिल्ली में रहते हैं। दोनों संजीव उर्फ जीवा गैंग के सदस्य हैं, जिनके खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा और दिल्ली के भजनपुरा में मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत की सीमा में हथियारों को गिराकर तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को शनिवार को गिरफ्तार किया।
इनमें रोहन तोमर निवासी लोहड्डा और उसके साथी अजय उर्फ मोनू निवासी बावली भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार रोहन तोमर 12वीं तक पढ़ा हुआ है और संजीव जीवा गैंग में शामिल होकर हथियारों की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह ठेकेदारी करने लगा। वर्ष 2024 में जानलेवा हमले के मुकदमे में कंकरखेड़ा जिला मेरठ पुलिस ने रोहन तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके अलावा दूसरे आरोपी अजय उर्फ मोनू ने भी संजीव जीवा गैंग में शामिल होकर हथियारों की तस्करी शुरू की।

साथ ही दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में गोगी गैंग, भाऊ गैंग और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सदस्यों को हथियार तस्करी किए। इससे पहले अजय उर्फ मोनू को चोरी के मुकदमों में भजनपुरा दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दिल्ली में गिरफ्तार किए गए रोहन और अजय के परिवार वाले करीब पंद्रह साल पहले गांव से जाकर दिल्ली में रहने लगे थे। यहां उनके केवल कुटुंब के लोग रहते हैं। यह जरूर जांच कराई जा रही है कि उनके संपर्क में यहां के युवक तो नहीं हैं। उनके संपर्क में कोई युवक मिलता है तो उससे पूछताछ की जाएगी।
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में पकड़े गए थे दो छात्र
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में भी बागपत के लोहड्डा और वाजिदपुर गांव के दो छात्र शामिल मिले थे। पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा भी कई बड़ी घटनाओं में बागपत के युवक शामिल मिल चुके हैं।