फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A youth has committed suicide by hanging in Meerut City

मेरठ: गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे पर लटका देख पत्नी की निकली चीख, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Thu, 25 Nov 2021 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

मेरठ में एक गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति का शव पंखे पर लटका देख पत्नी की चीख निकल गई। आत्महत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।

विज्ञापन
UP News: A youth has committed suicide by hanging in Meerut City
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एक गार्ड ने घर में लगे पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद युवक का शव घंटों तक पंखे पर लटका रहा। वहीं पत्नी घर पहुंची तो उसकी चीख निकल गई। पत्नी ने फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मूलरूप से हापुड़ बाबू गढ़ छावनी निवासी सचिन पल्हेड़ा गांव के पास बनी एक कॉलोनी में राजकुमार के मकान में किराए पर रहता था। सचिन ने एक साल पहले पल्हेड़ा निवासी सरिता से लव मैरिज की थी। सरिता घरों में खाना बनाती है और उसका पति एक प्राइवेट कॉलोनी में गार्ड की नौकरी करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शाम के समय ड्यूटी से आने के बाद सचिन घर पर अकेला था। पत्नी खाना बनाने के लिए बाहर गई हुई थी। जब वह रात में घर पहुंची तो पति का शव पंखे पर लटका देख उसकी चीख निकल गई। वहीं सरिता की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नीचे उतारकर घटना की जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने हापुड़ बाबूगढ़ छावनी में डेढ़ लाख रुपये का मकान बेचा था। उसने रुपयों को ऐसे ही खर्च कर दिया। जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर युवक ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed