{"_id":"6413402b8d3fe3bee9091f95","slug":"up-news-a-youth-corona-positive-has-found-in-meerut-district-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में फिर मिला कोरोना का मरीज, होम आइसोलेशन में है युवक, मरीजों की संख्या हुई दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में फिर मिला कोरोना का मरीज, होम आइसोलेशन में है युवक, मरीजों की संख्या हुई दो
Thu, 16 Mar 2023 09:46 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Mar 2023 09:46 PM IST
सार
UP News : मेरठ में कोरोना का एक और मरीज मिला है। फिलहाल युवक होम आइसोलेशन में है। अब जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना का एक और मरीज मिला है। 24 वर्षीय युवक दौराला ब्लॉक के एक गांव का रहने वाला है। खांसी-जुकाम की शिकायत पर इसने मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या दो हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान का कहना है कि मरीज ठीक है, उसे जुकाम के अलावा और कोई लक्षण नहीं है। होम आइसोलेशन में है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को जिला अस्पताल में डीएनबी का कोर्स कर रहे 25 वर्षीय युवक को कोरोना की पुष्टि हुई थी। हालांकि उनके संपर्क वाले 11 लोगों की जांच भी कराई गई थी, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ
इन मामलों से पहले जिले में 14 फरवरी 2023 को सिंगापुर से लौटे 42 वर्षीय एक सरकारी अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह शास्त्री नगर के रहने वाले थे।
यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट