{"_id":"616fae75b4ed215b2b4abda2","slug":"up-news-a-pistol-was-found-in-bag-of-player-at-kailash-prakash-stadium-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: वेटलिफ्टिंग हॉल में ट्रेनिंग को लेकर आमने-सामने आए कोच, एक खिलाड़ी के बैग में पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: वेटलिफ्टिंग हॉल में ट्रेनिंग को लेकर आमने-सामने आए कोच, एक खिलाड़ी के बैग में पिस्टल बरामद
Wed, 20 Oct 2021 11:21 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:21 AM IST
सार
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार को दो कोच के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी की तलाशी ली। वहीं तलाशी के दौरान एक खिलाड़ी के बैग से पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार सुबह वेटलिफ्टिंग हॉल में प्रशिक्षण के दौरान दो कोच आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं तलाशी के दौरान एक खिलाड़ी के बैग में पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया। हालांकि किसी खिलाड़ी को हिरासत में नहीं लिया गया है। मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी गदाधर बारीकी ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां
विज्ञापन
उन्होंने बताया वेटलिफ्टिंग कोच संदीप को निजी प्रशिक्षक के तौर पर नियुक्त किया हुआ है, जबकि एक वेटलिफ्टिंग कोच खुद को पुराना कहकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने आते हैं। कोच संदीप के एक खिलाड़ी को दूसरे कोच के अभ्यास के बारे में बताने पर विवाद हुआ। दोनों को 48 घंटे तक स्टेडियम में न आने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। तब तक वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
यह मामला कैलाश प्रकाश स्टेडियम से जुड़ा हुआ है। इस संबंध में कीड़ा अधिकारी से बातचीत चल रही है। क्रीड़ा अधिकारी की शिकायत पर ही पुलिस मुकदमा दर्ज करें और फिर कार्रवाई करें। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी