फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A girl have died in road accident at Meerut

दर्दनाक हादसा: डग्गामार बस ने 12 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 14 Sep 2020 03:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
UP News: A girl have died in road accident at Meerut
घटनास्थल पर जमा हुई भीड़ और पुलिस बस को कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौक हो गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानिए पूरा अपडेट
रोहटा रोड पर सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक डग्गामार बस ने 12 साल की एक बच्ची को कुचल दिया। बच्ची के सिर के ऊपर से बस का पहिया उतरा है। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि विकासपुरी थाना कंकरखेड़ा निवासी साजिया पुत्री इम्तियाज सुबह ठहलने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता दुष्यत, इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा, चौकी इंचार्ज सूरजपाल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं पुलिस ने डग्गामार बस के ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: तीन साल से थे प्रेम संबंध, युवक ने प्रेमिका को फोन कर जंगल में बुलाया, शराब पिलाई और फिर...

पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कंकरखेड़ा थाने में भिजवाया। बस के ड्राइवर का नाम सतीश गया है। सतीश मेरठ के अतलपुर गांव का रहने वाला है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed