फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 35 percent people have not got the corona vaccine and preparations are on to complete the target by November 14 in Meerut

कोरोना टीकाकरण: मेरठ में 35 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाया टीका, 14 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने की तैयारी और...

Thu, 21 Oct 2021 11:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Oct 2021 11:52 PM IST
सार

मेरठ जिले में 14 नवंबर तक कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की तैयारी की जा रही है। अभी तक मेरठ में सिर्फ 65 प्रतिशत लोगों ने ही टीका लगवाया है। जिले में 35 प्रतिशत लोगों को टीका लगना है। 

विज्ञापन
UP News: 35 percent people have not got the corona vaccine and preparations are on to complete the target by November 14 in Meerut
कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में कोरोनारोधी टीका लगवाने का लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है। जिले में अभी नौ लाख, 1182 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई है। यह कुल लक्ष्य का 35 प्रतिशत है। इन्हें 14 नवंबर तक पहला टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 26,26,057 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से अभी तक 65.7 प्रतिशत लोग ही टीका लगवा पाए हैं। दूसरी डोज सिर्फ 44.6 प्रतिशत ने ही लगवाई है। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूरा माना जाता है। इस लिहाज से देखें तो करीब 29.3 प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण पूर्ण हो सका है। अभी भी करीब 35 फीसदी लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय खत्म होने के बाद भी दूसरी डोज  नहीं लगवाई है। 
विज्ञापन


टीकाकरण में छठे नंबर पर मेरठ, 14 नवंबर से बच्चों के टीकाकरण की तैयारी 
टीकाकरण में मेरठ सूबे में छठे नंबर पर आया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि बाकी बचे लोगों को 14 नवंबर तक पहला टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके बाद बच्चों और किशोरों का टीकाकरण किया जाएगा। तीसरी लहर का खतरा कम होने की वजह से लोग टीकाकरण कराने में लापरवाही कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। सभी टीका जरूर लगवाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

11,439 लोगों ने लगवाया टीका 
गुरुवार को 11439 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। 138 बूथों पर टीकाकरण किया गया। हालांकि लक्ष्य 43,300 लोगों को टीका लगाने का था। शुक्रवार को 139 बूथों पर 50 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। 

3,107 सैंपलों की जांच
गुरुवार को 3107 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। अब कोरोना के छह केस सक्रिय हैं, जिनमें से तीन अस्पतालों में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66031 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

टीकाकरण के लिए चिकित्सकों का सम्मान
देश में 100 करोड़ लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण होने पर बृहस्पतिवार को चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों और पुलिसवालों को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने अपने द्वारा गोद लिए मेरठ जिले के ग्राम सिसौली, गढ़ रोड स्थित प्राथमिक केंद्र का निरीक्षण किया और इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं को पटका पहना कर तथा गुलाब पुष्प देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीण कुमार, कौशल चौहान, भोपाल सिंह, योगेश त्यागी, सचिन, शिवकुमार, बृजभूषण आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed