फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: E-rickshaw driver flees after leaving commission agent unconscious in Meerut; man dies in hospital

UP: मेरठ में आढ़ती को अचेत अवस्था में छोड़ भागा ई-रिक्शा चालक, अस्पताल में मौत; हत्या का मचा शोर

Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

Meerut News: लिसाड़ीगेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू (50) को बागपत गेट के पास फेंक दिया गया। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी रिक्शा चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
UP: E-rickshaw driver flees after leaving commission agent unconscious in Meerut; man dies in hospital
शव फेंके जाने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ई-रिक्शा से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने उठाकर पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आसपास हत्या की अफवाह फैल गई, तो परिजन रोते-बिलखते आ गए। 
विज्ञापन




 
Trending Videos

UP: E-rickshaw driver flees after leaving commission agent unconscious in Meerut; man dies in hospital
एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू (50) के रूप में हुई है। वे टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित नवीन मंडी में सब्जी के आढ़ती हैं। वह ई-रिक्शा में बैठे थे। अचानक अचेत होने के बाद ई-रिक्शा चालक उन्हें सड़क पर फेंककर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस मोहम्मद के जिला अस्पताल भेजा। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ई-रिक्शा चालक की पहचान की जा सके और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। 
 
विज्ञापन

हत्या की अफवाह से इलाके में सनसनी
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। वहीं इस दौरान हत्या की अफवाह से इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी देखें...
Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने और हंगामा करने वाले पांच कांवड़ियों पर FIR, वाहन भी सीज, वायरल हुआ था वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed