Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: MP Chandrashekhar reached Meerut jail, met the National General Secretary

UP: मेरठ जेल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर, राष्ट्रीय महासचिव से मिले, दी चेतावनी- रिहा नहीं किया तो करेंगे ये काम

Thu, 25 Sep 2025 03:44 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 25 Sep 2025 03:44 PM IST
सार

Meerut News: दादरी प्रकरण में आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र भाटी समेत 22 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हीं से मिलने के लिए चंद्रशेखर जेल पहुंचे। उनकी गाड़ियों के काफिले को जगह-जगह रोका गया। 

विज्ञापन
UP: MP Chandrashekhar reached Meerut jail, met the National General Secretary
मेरठ जेल पहुंचे सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादरी प्रकरण में जेल में बंद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र भाटी समेत 22  लोगों से मिलने आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर बृहस्पतिवार को मेरठ जेल पहुंचे। जेल में पार्टी पदाधिकारी अन्य लोगों से मुलाकात के बाद सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सात दिनों में यदि मुकदमे वापस कर जेल गए लोगों की रिहाई नहीं हुई, तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

इससे पहले सांसद चंद्रशेखर का काफिला सहारनपुर के छुटमलपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होता हुआ मेरठ के सिवाया टोल पर पहुंचा। पुलिस ने केवल सांसद समेत पांच गाड़ियों को मेरठ के लिए जाने दिया, बाकी काफिले को वहीं रोक दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर पांच गाड़ियों के साथ मेरठ जिला कारागार के पास पहुंचे तो यहां भारी मात्रा में पुलिस ने उनकी गाड़ियों को रोक लिया और पैदल ही उन्हें जेल जाने दिया। इस दौरान सांसद की एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से तीखी नोंकझोक भी हुई।
 
विज्ञापन

जिला कारागार के बाहर जेल अधीक्षक ने बाकी समर्थकों को रोक लिया। केवल चंद्रशेखर को ही जेल में बंद लोगों से मुलाकात के लिए जाने दिया। उनके सुरक्षा कर्मियों को भी जेल के बाहर ही रोक लिया गया। आसपा सांसद के मेरठ आगमन के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed