{"_id":"61a8f64e0ce1713ce17e2a2c","slug":"up-meerut-sports-university-will-be-named-after-major-dhyanchand-the-proposal-has-been-approved-cm-yogi-had-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, सीएम योगी ने किया था एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, सीएम योगी ने किया था एलान
Thu, 02 Dec 2021 10:07 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:07 PM IST
सार
सीएम योगी ने मेरठ में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम करने का एलान किया था। आज प्रस्ताव को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन द्वारा मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगी। राज्य सरकार ने मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने के लिए दि उत्तर प्रदेश स्टेट स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (संशोधन) बिल 2021 को जारी करने के प्रस्ताव को गुरुवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन द्वारा मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम करने का एलान किया था। इसके लिए संशोधन विधेयक जारी करने का फैसला किया गया है। साथ ही विधेयक में संशोधन करके विश्वविद्यालय में वित्त अधिकारी के पद का प्रावधान भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम