रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं लड़कियां, कस्टमर को ऐसे फंसा लेती थी जाल में, 10 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां फर्जी तरीके से चल रही दो फाइनेंस कंपनियों पर पुलिस की रेड पड़ी। पुलिस को देख लड़कियां हैरान रह गईं और फिर मुंह छिपाकर बैठ गईं। जानिए, कैसे कस्टमर को फोन कर जाल में फंसा लेती थी। आगे पढ़िए...
मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां तेजगढ़ी चौराहे के पास त्यागी मार्केट में लोन के नाम पर लोगों को ठगने वाली दो फर्जी फाइनेंस कंपनियों का बुधवार रात क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने कंपनी से आठ लड़कियां समेत दस लोगों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस का दावा कि आरोपियों ने 15 दिन पहले ऑफिस खोला था और करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की है।
एसपी क्राइम शिवराम यादव के मुताबिक साइबर सेल एक्सपर्ट उमेश कुमार व उनकी टीम ने मेडिकल पुलिस के साथ तेजगढ़ी में छापा मारा। जहां पर आरजू और स्टार नाम से दो फाइनेंस कंपनी फर्जी चल रही थीं। इन दोनों फर्जी कंपनियों में आठ लड़कियां और पांच युवक थे। पुलिस ने ऑफिस में तलाशी ली, तो फर्जी तरीके से लोन के नाम पर लाखों रुपये ठगने के दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने कंप्यूटर और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विजय निवासी हस्तिनापुर, नदीम निवासी रसूलपुर औरंगाबाद भावनपुर ने बताया कि इन फर्जी कंपनी को नाजिम चलाता है।
पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार
नाजिम की तलाश में दबिश
एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि यह फर्जी कंपनी नाजिम उर्फ विक्रम की थी। उसने पहले मेरठ में सम्राट के नाम से फर्जी कंपनी खोली थी। साइबर सेल की छापामारी के डर के चलते उसने कंपनी बंद कर ली। फिर से 15 दिन पहले नई कंपनी खोली थी। पुलिस ने नाजिम की तलाश में उसके गांव रसूलपुर औरंगाबाद में भी दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। नाजिम ने कई नामों से शहर में अलग अलग फर्जी कंपनियों चला रखी है।
कॉल कर बुलाते थे
पूछताछ में आरोपियों ने फाइनेंस कंपनी का हेड ऑफिस नोएडा में होना बताया। यहां तो सिर्फ कॉल करके लोगों को बुलाते थे। लोन दिलाने की सारी प्रक्रिया में प्रत्येक व्यक्ति से फार्म में खर्च के नाम पर 45 से 55 सौ रुपये लेते थे। ऑफिस में करीब 100 से ऊपर फार्म मिले हैं। जिनको पुलिस ने कब्जे में लिया है। लड़कियां ही दिनभर फोन करके लोन देने के नाम पर लोगों को बुलाती थीं। इस ऑफिस की शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से की थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/