फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut Municipal Corporation and MDA will study to run mono rail, process will start soon

UP: मेरठ में मोनो रेल चलाने के लिए नगर निगम और एमडीए करेंगे अध्ययन, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Thu, 06 Oct 2022 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 12:51 PM IST
सार

मेरठ के श्रद्धापुरी से गोकलपुर तक मेट्रो की संभावनाओं में तेजी आने की उम्मीद है। सरकार ने मेरठ में उत्तरी क्षेत्र में मेट्रो चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश दिए हैं। नगर निगम और एमडीए जल्द ही इस पर अध्ययन करेंगे। 

विज्ञापन
UP: Meerut Municipal Corporation and MDA will study to run mono rail, process will start soon
मोनोरेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के श्रद्धापुरी से लेकर गोकलपुर तक मेट्रो चलाने की कवायद को पंख लगने शुरू हो गए हैं। नगर विकास विभाग की ओर से एमडीए और नगर निगम को जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम शहर में कॉम्प्रेहेंसिव मॉबिलिटी प्लान (यातायात अध्ययन) तैयार करेगा।

विज्ञापन


इससे मेट्रो को चलाने के लिए वाहनों की संख्या, यात्रियों की संख्या के बारे में पता चल सकेगा। साल 2017 में कॉम्प्रेहेंसिव मॉबिलिटी प्लान तैयार किया गया था, जिसकी 2022 में वैधता खत्म हो गई है। अब 2022 में दोबारा से प्लान तैयार करना होगा। इसके बाद एमडीए मेरठ में मोनो रेल के लिए राइट्स को जिम्मेदारी सौंप देगा।
विज्ञापन


 साल 2017 में मेरठ में उत्तरी क्षेत्र (श्रद्धापुरी से गोकलपुर तक) मेट्रो चलाने के लिए सर्वे किया गया था। स्टेशन भी तय कर दिए गए थे। एमडीए में मेट्रो सेल का शुभारंभ भी तत्कालीन कमिश्नर आलोक सिन्हा ने किया था लेकिन सभी कार्य फाइलों में चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक

अब मेरठ में बढ़तेे यातायात को देखते हुए सरकार मेट्रो चलाने के लिए ध्यान दे रही है। इसके लिए दक्षिण क्षेत्र (दिल्ली रोड) पर रैपिड रेल के ट्रैक पर ही मेट्रो का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। इस ट्रैक पर कार्य भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की ओर से किया जा रहा है। 

इन विकल्पों पर हो रही चर्चा
1. लाइट मेट्रो - इस विकल्प पर सरकार मेरठ में उत्तरी क्षेत्र में परिवहन साधन को जोड़ने का प्रयास कर रही है। लाइट मेट्रो में खर्च कम आता है। वहीं, छोटे रूट पर लाइट मेट्रो सफल भी रही है। नए शहरों में मेट्रो चलाने के लिए लाइट मेट्रो विकल्प पर ही ध्यान दिया जा रहा है।

2. मोनो रेल - मुंबई में मोनो रेल को चलाया गया। सिर्फ एक बीम पर मोनो रेल चलती है। इसे चलाने पर भी सरकार विचार कर रही है। साल 2014 में देश की पहली मोनो रेल को मुंबई में चलाया गया। 

जल्द आगे बढ़ेगी बात
नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता करेंगे। शासन ने कॉम्प्रेहेंसिव मॉबिलिटी प्लान के लिए नगर निगम को जिम्मेदारी दी है। हमारी कोशिश है जल्द यातायात का अध्ययन होकर बात आगे बढ़े। - विजय कुमार सिंह, नगर नियोजक, एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed