फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Meerut: Kept a Meerut woman in a hotel for six days, sold her jewellery, then sold the woman for Rs 20,000

UP Meerut: मेरठ की महिला को छह दिन होटल में रखा, फिर राजस्थान में 20 हजार रुपये में बेचा, हिला देगी ये कहानी

Sun, 29 Sep 2024 07:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Sep 2024 07:56 PM IST
सार

पति से नाराज होकर घर से वृंदावन जाने के लिए निकली महिला को एक व्यक्ति फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे 20 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने महिला को राजस्थान से बरामद कर लिया है। मगर बेचने वाला और खरीदार दोनों पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 

विज्ञापन
UP Meerut: Kept a Meerut woman in a hotel for six days, sold her jewellery, then sold the woman for Rs 20,000
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरखौदा क्षेत्र के एक गांव से घर से नाराज होकर निकली महिला को एक व्यक्ति ने अपने जाल में फंसा लिया। पहले उसके गहने बेचे और बाद में महिला को भी बीस हजार रुपए में बेच डाला। खरखौदा पुलिस ने महिला को राजस्थान से बरामद किया। महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 21 सितंबर को अपने पति से नाराज होकर वृंदावन के लिए निकली थी। वृंदावन में राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी कुंवरपाल पुत्र रामौली से उसकी मुलाकात हुई। कुंवरपाल ने महिला को अपने झांसे में ले लिया। उसे उसके घर छोड़ने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठाकर आगरा ले गया। वहां उसने 6 दिन तक महिला को एक होटल में रखा और उसके सोने के जेवर भी बेच दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने मौका पाकर कुंवरपाल के मोबाइल से अपने परिजनों को फोन किया। कुंवरपाल को जब इसका पता चला तो उसने महिला के परिजनों से कहा कि कैश दो, नहीं तो इसे नहीं छोड़ूंगा। परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की। खरखौदा पुलिस में जांच शुरू की और आरोपी के पीछे लग गई। 
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को राजस्थान से बरामद कर लिया। उसने बताया कि कुंवरपाल ने उसे भरतपुर जिले के थाना सदर बयाना क्षेत्र के गांव बमोरी निवासी बदन सिंह पुत्र मंगती सिंह को बीस हजार रुपए में बेच दिया था। पुलिस महिला को वापस खरखौदा ले आई। यहां महिला ने आपबीती बताते हुए खरखौदा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी कुंवरपाल और महिला को खरीदने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed