फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Meerut gets Ranji Trophy match, match between UP and Jharkhand will be played on this date

UP: मेरठ को मिला रणजी ट्रॉफी का मैच, इस तारीख को खेला जाएगा यूपी-झारखंड के बीच मुकाबला, दिखेंगे ये सितारे

Sun, 12 Oct 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 12 Oct 2025 12:59 PM IST
सार

Meerut News: मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में 22 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का मैच खेला जाएगा। इसके अलावा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी का भी एक मैच 26 अक्तूबर से यूपी और कर्नाटक के बीच होगा। 

विज्ञापन
UP: Meerut gets Ranji Trophy match, match between UP and Jharkhand will be played on this date
क्रिकेट। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

आखिरकार 2025-26 के रणजी सत्र में मेरठ को एक रणजी ट्रॉफी मैच मिल ही गया है। पिछले साल यहां रणजी ट्रॉफी मैच नहीं हो सका था। इस बार यहां उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच मैच होगा। यह मैच 22 जनवरी से विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। वहीं, इससे पहले कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भी मेरठ में एक मैच 26 अक्तूबर से यूपी और कर्नाटक के बीच होगा। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई हैं। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से मेरठ के कई खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

बीसीसीआई की ओर से घरेलू सत्र में रणजी ट्रॉफी मैच की शुरुआत 15 अक्तूबर से हो रही है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की टीम की भी घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की टीम में इस बार मेरठ से बल्लेबाज प्रियम गर्ग, तेज गेंजबाज विजय कुमार, शिवम मावी और नेट गेंदबाजी के लिए विनीत पंवार ने जगह बनाई है। 
यूपी का पहला मैच आंध्र प्रदेश के साथ 15 से कानपुर में, दूसरा मैच ओडिशा से 25 नवंबर से, तीसरा मैच एक नवंबर से वड़ोदरा से, चौथा मैच 8 नवंबर से नागालैंड से और पांचवां मैच 16 नवंबर से तमिलनाडु के साथ कोयमबटूर में खेला जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे सत्र में 22 जनवरी से मेरठ के विक्टोरिया पार्क में उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच मैच खेला जाएगा। इससे पहले इस मैदान पर रणजी ट्रॉफी का पहला मैच वर्ष 2012-13 में खेला गया था। यह मैच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच हुआ था। इसमें राहुल द्रविड़ भी मेरठ आए थे। 
वर्ष 2011 में एक मैच यूपी और सौराष्ट्र के बीच गांधी बाग क्रिकेट मैदान पर भी खेला गया। इस मैच में जड़ेजा सौराष्ट्र की ओर से खेलने पहुंचे थे। 2012-13 के बाद छह साल तक कोई रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला गया। इसके बाद 2019-20 में यूपी और रेलवे के बीच मैच विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में खेला गया। 2023-24 में यूपी और बिहार के बीच यहां मैच हुआ था।
 
विज्ञापन

ये है यूपी रणजी टीम (2025-26) 
करन शर्मा (कप्तान), आर्यन जुयाल (उपकप्तान), अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह, आराध्य यादव, प्रशांत वीर, सिद्धार्थ यादव, शिवम मावी, आकिब खान, कुणाल त्यागी, वैभव चौधरी, विजय कुमार, विप्रज निगम, शिवम शर्मा, आदित्य शर्मा। नेट गेंदबाज : विनीत पवार, जीशान अंसारी, जसमेर धनकर, नदीम, करन चौधरी, रोहित द्विवेदी।
 

रणजी ट्रॉफी में यूपी टीम के मैच
यूपी बनाम आंध्र प्रदेश : 15 अक्तूबर, ग्रीनपार्क
यूपी बनाम ओडिशा : 25 अक्तूबर, ग्रीनपार्क
वडोदरा बनाम यूपी : एक नवंबर, वडोदरा
यूपी बनाम नगालैंड : 08 नवंबर, ग्रीनपार्क
तमिलनाडु बनाम यूपी : 16 नवंबर, कोयंबटूर
यूपी बनाम झारखंड : 22 जनवरी, मेरठ
विदर्भ बनाम यूपी : 29 जनवरी, नागपुर

मेरठ के कई खिलाड़ी यूपी टीम में हो सकते हैं शामिल
कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के मैच भी 16 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। इस ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश का पहला मैच हिमाचल के साथ होगा। वहीं, दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच होगा। यह मैच 26 अक्तूबर से मेरठ के विक्टोरिया पार्क क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। इसे लेकर मैदान में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। 
 

वहीं जल्द ही उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मैच को लेकर टीम की भी घोषणा कर दी जाएगी। इस टीम में मेरठ के कई क्रिकेटरों के शामिल होने की संभावना है। वर्तमान में कानपुर में चल रहे कैंप में मेरठ से तेज गेंदबाज सत्यम चौहान, तेज गेंदबाज अजय कुमार, अनुराग, विकेट कीपर बल्लेबाज चैतन्य पाराशर, बल्लेबाज रितुराज शर्मा, बल्लेबाज मानव सिंधु, ऑलराउंडर शुभ मिश्रा, अंकित और अंकुर शामिल हैं। 
 

इनमें से शुभ मिश्रा और रितुराज शर्मा इससे पहले भी अंडर-23 में शामिल किए जा चुके हैं। वह रणजी ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में इन सभी खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावनाएं हैं।

ये भी देखें...
Meerut: सरधना में घर में घुसकर किचन में नाश्ता बना रही महिला पर फायरिंग, सिर और पैर में लगी गोली, हमलावर फरार    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed