फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man murder in Meerut by Throat slit, accussed absconding

यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 Aug 2019 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
UP: man murder in Meerut by Throat slit, accussed absconding
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में शनिवार  को एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस न मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में श्यामनगर निवासी सलमान यहां गली नंबर चार में रहता है। शनिवार को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों को कहना है कि सलमान आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसके बाद सलमान ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी  मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लोगों के मुताबिक सलमान आरोपी की बहन के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था, कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना।

इसके बाद आरोपी ने आज दोपहर को सलमान को अपने घर बुलाया। साथ खाना खाया और फिर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर डाली। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जांच पड़ताल के बाद हो जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed