यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में युवक की गला रेतकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस न मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में श्यामनगर निवासी सलमान यहां गली नंबर चार में रहता है। शनिवार को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों को कहना है कि सलमान आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसके बाद सलमान ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।
वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लोगों के मुताबिक सलमान आरोपी की बहन के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था, कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना।
इसके बाद आरोपी ने आज दोपहर को सलमान को अपने घर बुलाया। साथ खाना खाया और फिर शराब पिलाकर उसकी हत्या कर डाली। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका खुलासा पुलिस जांच पड़ताल के बाद हो जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।