फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: man molested a nine year girl in Muzaffarnagar police arrested the accused

यूपी: मुजफ्फरनगर में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
UP: man molested a nine year girl in Muzaffarnagar police arrested the accused
सांकेतिक तस्वीर

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक नौ साल की बच्ची से दष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां युवक ने एक नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।  

विज्ञापन


बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव के एक ग्रामीण की नौ वर्षीय बेटी एक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। बुधवार को वह स्कूल गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी कक्षा की दो अन्य छात्राओं के साथ वह स्कूल के बराबर में स्थित किसान के घेर में पेड़ के नीचे पड़े फल तलाशने चली गई। घेर में बिहार निवासी एक किसान का नौकर मौजूद था। 

विज्ञापन

आरोप है कि युवक (22) ने  छात्रा को बहला फुसलाकर घेर मे बने एक कमरे में ले गया। जहां युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेर में जाकर आरोपी युवक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंच गए। 

घटना की सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर जयभगवान सिंह पुलिस बल को लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed