फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Lover injured woman by slitting her throat with a sharp weapon, killed her three-year-old son

UP: प्रेमी ने महिला को धारदार हथियार से गला रेतकर किया घायल, तीन साल के बेटे की हत्या कर शव दफनाया, फरार

Mon, 14 Oct 2024 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Oct 2024 11:45 AM IST
सार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में प्रेमी ने महिला को गला रेतकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गया और उसकी हत्या कर शव दफना दिया। सूचना पर पुलिस ने मासूम के शव को बरामद कर लिया है, जबकि आरोपी फरार है।

विज्ञापन
UP: Lover injured woman by slitting her throat with a sharp weapon, killed her three-year-old son
मासूम की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के ब्रज विहार कॉलोनी में रविवार शाम प्रेमी ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। महिला मदद के लिए चिल्लाते हुए दौड़ी और गिर गई। आरोपी महिला के तीन साल के बेटे को भी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


वहीं छानबीन में पता चला कि आरोपी ने चंद ही घंटों बाद मासूम बच्चे की भी हत्या कर डाली और उसके शव को खेत में दफना दिया। पुलिस ने सोमवार सुबह बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा महिला(30) का प्रेम-प्रसंग पड़ोसी युवक से काफी समय से चल रहा था। महिला का पति दूसरे शहर में नाैकरी करता है। रविवार को महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े सात बजे महिला परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में प्रेमी से मिलने पहुंच गई। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रेमी ने किसी धारदार  हथियार से महिला का गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में महिला दौड़ती हुई मदद के लिए  चिल्लाने लगी। 

इस दौरान कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। महिला ने अपना नाम-पता बताते हुए कहा कि युवक ने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह नीचे गिर गई। आरोपी महिला के बेटे को भी अपने साथ ले गया। महिला का मोबाइल भी गायब है।

यह भी पढ़ें: UP: पुलिस हिरासत में लिए प्रेमी ने दरोगा के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक का गांव छावनी में तब्दील

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही शिकायत वापस ले ली थी। 

रात करीब 12 बजे तक भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया है। वहीं आरोपी प्रेमी फरार है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed