फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Lover taken into police custody hanged himself at the inspectors house

UP: पुलिस हिरासत में लिए प्रेमी ने दरोगा के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक का गांव छावनी में तब्दील

Mon, 14 Oct 2024 10:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली/ बिजनाैर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, शामली/ बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 14 Oct 2024 10:40 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर निवासी युवक ने शामली में दरोगा के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। बताया गया कि पुलिस ने युवक को अंबाला से हिरासत में लिया था। इसके बाद दरोगा उसे अपने साथ घर ले गया था। 

विज्ञापन
UP: Lover taken into police custody hanged himself at the inspectors house
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिजनाैर के युवक ने शामली में दरोगा के घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार जनपद के स्योहारा में तीन दिन पूर्व गल्ला खेड़ी निवासी नाबालिग युवती को पड़ोसी गांव मुंडाखेड़ी थाना स्योहारा का युवक दीपक (20) पुत्र अरविन्द सैनी बहला फुसला कर ले गया था।

विज्ञापन


रविवार को युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एसआई सुनील कुमार को युवती बरामद करने भेज दिया था। एसआई सुनील कुमार के साथ युवती के चार परिजन भी साथ थे।
विज्ञापन

 

एसआई सुनील कुमार ने अंबाला से प्रेमी युगल को हिरासत में ले लिया था। अंबाला से आते वक्त एसआई सुनील कुमार प्रेमी युगल सहित रास्ते में अपने घर शामली रुक गये थे।

रविवार सोमवार की मध्य रात्रि प्रेमी युवक दीपक ने एसआई सुनील कुमार के घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह होते ही जैसे एसआई सुनील कुमार को घटना की जानकारी हुई तो उसने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों व एसआई पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामला गंभीर होते देख स्योहारा थाना व युवक का गांव मुंडाखेड़ी छावनी में तब्दील हो गया। स्योहारा में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल, सीओ सर्वम सिंह सहित कई थानो की फोर्स मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed