फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Income tax department to give notice to seven thousand, decision taken after scrutiny

यूपी: आयकर विभाग सात हजार को देगा नोटिस, स्क्रूटनी के बाद लिया फैसला

Fri, 11 Jan 2019 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 11 Jan 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
UP: Income tax department to give notice to seven thousand, decision taken after scrutiny
income tax
आयकर विभाग ने पिछले साल के रिटर्न दाखिल करने वालों की स्क्रूटनी के बाद नोटिस देने की तैयारी कर ली है। संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण 31 दिसंबर तक हुई स्क्रूटनी के बाद जनपद में करीब सात हजार लोगों के नोटिस दिए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत लगातार नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
आयकरदाताओं के रिटर्न दाखिल करने में पाई गई कमी पर आयकर विभाग द्वारा नोटिस जारी किए थे। जिनका जवाब आयकरदाताओं द्वारा दाखिल किया गया था। इस जवाब की स्क्रूटनी का 31 दिसंबर तक का समय था, जिसमें आयकर विभाग गहनता से लगा था।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार स्क्रूटनी का काम पूरा हो चुका है, जिसके बाद प्राप्त जवाबों के आधार पर अब दोबारा नोटिस की तैयारी हो रही है। संतोषजनक जवाब न मिल पाने के कारण करीब सात हजार लोगों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं दूसरी तरफ 8 नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद यह नियम लागू हुआ था कि 50 हजार रुपये से ऊपर के नगद लेन देन नहीं होगा। यदि होता है, तो उसका स्पष्ट विवरण देना होगा। इस दौरान तमाम लोगों ने बैंकों में 50 हजार रुपये से ज्यादा नगद पैसा जमा कराया था और नगदी पर ही खरीद फरोख्त भी की थी। ऐसे तमाम लोगों का रिकॉर्ड तलब कर विभाग उन्हें लगातार नोटिस जारी करता आ रहा है। इस कार्रवाई को आयकर विभाग ने ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ नाम दिया है।
 
विभागीय सूत्रों के अनुसार फरवरी माह तक विभाग स्क्रूटनी नोटिस का काम पूरा करने की तैयारी में है, ताकि मार्च माह के बाद इस वित्तीय वर्ष के आयकर रिटर्न दाखिल कराने की तैयारी विभाग कर सके। इसके लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। 

वहीं पिछले कुछ वर्षों में अचानक मालामाल होने वालों, नई लक्जरी कारें खरीदने वालों, नोटबंदी के दौरान खातों में असामान्य रूप से मोटी रकम जमा करने वालों पर भी आयकर की नजर है। खास तौर से टैक्स चोरी में लिप्त नौकरशाह और सफेदपोश रडार पर हैं।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed