फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Impact of Rapid Rail, fares of roadways buses will reduce on Meerut-Delhi route, decision taken

UP: रैपिड रेल का असर, मेरठ-दिल्ली रूट पर घटेगा रोडवेज बसों का किराया, कमाई गिरने के बाद लिया फैसला

Tue, 10 Mar 2026 10:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 10 Mar 2026 10:34 PM IST
सार

Meerut News: मेट्रो और नमो भारत संचालन के बाद से रोडवेज के यात्रियों में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। रोडवेज बसों में प्रति किमी किराया रैपिड की तुलना में करीब आधा है। फिर भी लोग सुगम और शीघ्र यात्रा के लिए रैपिड को पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Impact of Rapid Rail, fares of roadways buses will reduce on Meerut-Delhi route, decision taken
रैपिड ट्रेन में भीड़ बढ़ती जा रही है, जबकि रोडवेज बसों में यात्री कम हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
Meerut Roadways' earnings decreased: नमो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद सवारियों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए मेरठ-दिल्ली रूट पर यात्री किराया कम करने का निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने रोडवेज के अधिकारियों के साथ कवायद शुरू कर दी है। किराये में कितनी कमी आएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि कम से कम प्रति किमी 20 पैसे की कमी आएगी।
विज्ञापन

पहले से ही नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली के बीच 55 किमी के कॉरिडोर पर चल रही थी। 22 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरठ दक्षिण से आगे मोदीपुरम तक के 21 किमी में 12 स्टेशनों तक मेट्रो और नमो भारत व न्यू अशोकनगर से सरायकालेखां तक पांच किमी लंबे कॉरिडोर पर ट्रेन सौंपी थी। कुल मिलाकर 82 किमी कॉरिडोर पर मेरठ से सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन दौड़ रही है। 
 
विज्ञापन

पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद से मेरठ की ही नहीं बल्कि खतौली, मुजफ्फरनगर की जनता ने दिल्ली जाने के लिए नमो भारत ट्रेन का रुख कर लिया है। जिसका सीधा असर परिवहन निगम की बसों पर पड़ा है। उप्र परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को मेट्रो नमो भारत ट्रेन संचालन शुरू होने से पहले रोडवेज बसों की आय प्रतिदिन एक करोड़ 20 लाख रुपये तक पहुंच रही थी। 
 
विज्ञापन

इसके बाद से यात्रियों की संख्या इतनी कम हुई कि यात्री किराए से आय काफी गिर गई। परिवहन निगम के अधिकारियों को विभाग की साख बचाना भारी पड़ रहा है। शासन तक अधिकारी परेशान हैं। यही कारण है कि अब परिवहन निगम के अधिकारियों ने मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली रोडवेज बसों के किराए में कमी करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह किराए की नई सूची जारी हो जाएगी।
 

परिवहन निगम की बसों का 1.40 रुपये प्रति किमी किराया
परिवहन निगम की बसों का मेट्रो और नमो भारत ट्रेन से यात्री किराया 1.20 रुपये कम है। यानी रोडवेज बसों का किराया 1.20 रुपये और जीएसटी लगाकर कुल मिलाकर 1.40 रुपये प्रति किमी यात्री किराया है। बसों का किराया सस्ता होने के बावजूद भी यात्री बसों में यात्रा से किनारा कर रहे हैं।
 

2.60 रुपये प्रति किमी मेट्रो और नमो भारत का किराया
एनसीआरटीसी के अनुसार मोदीपुरम से सरायकालेखां तक चलने वाली नमो भारत और मेरठ शहर में चलने वाली मेरठ मेट्रो का किराया 2.60 रुपये प्रति किमी है। जो रोडवेज बस के किराए से लगभग 1.20 रुपये प्रति किमी अधिक है। फिर भी लोग मेरठ से दिल्ली तक यात्रा करने के लिए नमो भारत ट्रेन को पसंद कर रहे हैं।
 

ये बोले अधिकारी
परिवहन निगम की बसों में यात्रियों का संकट है। वैसे तो मेरठ से दिल्ली तक का रोडवेज बसों में किराया नमो भारत ट्रेन से काफी कम है। फिर भी यात्री कम मिल रहे हैं। अब यात्री बस का किराया कम करने का निर्णय लिया गया है। शीघ्र ही किराये की नई सूची जारी की जाएगी। यात्रियों को पूरी सुविधा दी जाएंगी।
- संदीप नायक, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed