फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: hammock broke, 11 injured in saharanpur

सहारनपुर: अचानक टूटा झूला, मची अफरातफरी, 11 लोग घायल

Wed, 20 Jun 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
UP: hammock broke, 11 injured in saharanpur
झूला टूटा - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में जनता रोड पर महाराज सिंह कॉलेज मैदान पर चल रहे सहारनपुर महोत्सव में सोमवार देर रात एक झूला टूटने से करीब 11 लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवती और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। मेले में लगे जिगजेग झूले का पहिया अचानक निकल गया। तेज आवाज के साथ झूल टूट गया। झूले में सवार लोग इधर-उधर जा गिरे। हादसे से मेले में अफरातफरी मच गई। हादसे के वक्त झूले में सवार करीब 11 लोग घायल हो गए। इनमें एक युवती और एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का अफसाना और एक युवती का नाम शबनम बताया जा रहा है। यह दोनों मंडी चौक की रहने वाली है। हादसे की सूचना पर मेले में पहुंचे एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने झूले को सीज करा दिया है। हादसे के पीछे वजह की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed