यूपी: जूते पर धार्मिक टिप्पणी ने पकड़ा तूल, जमकर हंगामा, जानें क्या है असली वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूते पर जिस शब्द को धार्मिक टिप्पणी बताकर बिना वजह तूल दिया जा रहा है, वह दरअसल अंग्रेजी का शब्द है जिसे उल्टा पढ़ा जा रहा है। इस बाबत मुस्लिमों ने ही विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। कहा है कि बिना वजह सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में कुछ लोग इसे तूल दे रहे हैं और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
जूते पर एक धार्मिक टिप्पणी अंकित होने की बात कहकर कुछ लोग विरोध दर्ज करा रहे हैं। इस बाबत शहर काजी जैनुस साजेद्दीन, आदर्श सेवा समिति के अनस चौधरी आदि ने डीएम के सामने भी इस पर विरोध दर्ज कराया है। इससे पहले इस पर हंगामा भी किया जा चुका है। अब मुस्लिम समाज के ही कुछ कहने लगे हैं कि यह धार्मिक टिप्पणी नहीं है।
बुद्धा एंक्लेव निवासी शोएब का कहना है कि जिस जूते पर यह लिखा है वह दरअसल कंपनी का ब्रांड नेम है। उसे सीधा पढ़ने की बजाय उल्टा पढ़ा जा रहा है और जानबूझकर गलत तरीके से तूल दिया जा रहा है।
वास्तव में कोई धार्मिक टिप्प्णी नहीं है। जो जिम्मेदार लोग अधिकारियों से जाकर मिल रहे हैं उन्हें भी इसका ठीक से अध्ययन करना चाहिए और देखना चाहिए कि वास्तव में वह क्या है? न ही यह पता चल रहा है कि जूता कहां से आया? न किसी ने तहरीर दी। बस सस्ती लोकप्रियता हासिल करने को यह किया जा रहा है और यह भी नहीं देख रहे हैं कि ऐसी हरकतों से शहर का माहौल खराब होने का अंदेशा रहता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/