{"_id":"622b004b07f42128396259a1","slug":"up-election-result-2022-attacked-on-houses-of-dalits-in-salawa-village-of-sardhana-area-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के घरों पर हमला, लाठी-डंडों से तोड़फोड़, जानें क्या है मामला
Fri, 11 Mar 2022 02:34 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Mar 2022 02:34 PM IST
सार
संगीत सोम के क्षेत्र में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर हमला हुआ है। अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से तोड़फोड़ भी की। पीड़ित लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
मेरठ के सलावा गांव में कार में तोड़फोड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ जनपद में सरधना क्षेत्र के सलावा गांव में देर रात अनुसूचित जाति के लोगों के घरों पर हमला किया गया। यही नहीं घर में तोड़फोड़ भी की गई है। बताया गया कि चुनाव हारने से नाराज कुछ लोगों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि मतदान के दिन भी अनुसूचित जाति के लोगों को वोट डालने से रोका गया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
सरधना के सलावा गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में घुसकर कुछ अज्ञात युवकों ने घरों पर हमला किया। उन्होंने घरों के दरवाजों में डंडे भी मारे। इस दौरान एक घर के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election Results: टिकैत के गढ़ में भाजपा का बुरा हाल, इन सात सीटों पर मिली करारी हार, खूब वायरल हुआ था ‘वोट कोक्को ले गई..’ वाला बयान
विज्ञापन
वहीं पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। गौरतलब है कि सलावा गांव में अनुसूचित जाति के लोगों ने मतदान के दिन भी मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले को विधायक की हार से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: UP Election Results 2022: जीत का जश्न... भाजपा नेताओं ने खूब उड़ाया भगवा गुलाल, जमकर हुई आतिशबाजी, देखें मेरठ की ये खास तस्वीरें
इस संबंध में सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।