फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election: BJP Leaders said during the launching of the media center that good work has in Yogi Government

यूपी चुनाव 2022: भाजपा नेता बोले- कैराना पलायन मुद्दा नहीं, ये कानून व्यवस्था का रोल मॉडल है

Mon, 24 Jan 2022 12:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 PM IST
सार

मेरठ में मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कैराना में पहले अपराध चरम पर था लेकिन आज अपराधी वहां से भाग चुके हैं। ये कानून व्यवस्था का एक रोल मॉडल है।

विज्ञापन
UP Election: BJP Leaders said during the launching of the media center that good work has in Yogi Government
भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कैराना पलायन चुनावी मुद्दा नहीं है। ये योगी सरकार के पांच साल के कानून व्यवस्था का रोल मॉडल दिखाता है। किसी भी जगह बिना कानून व्यवस्था का विकास नहीं हो सकता है। ऐसे में भाजपा ये बता रही है कि जो पहले कैराना में पलायन कराते थे, वे अब खुद पलायन कर गए हैं। ये बात रविवार को साकेत में भाजपा नेताओं ने मीडिया सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। 

विज्ञापन


पत्रकारों ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि कैराना पर इतना फोकस क्यों किया जा रहा है। इसके जवाब में भाजपा नेताओं ने कहा कि कैराना में पहले अपराध चरम पर था आज अपराधी वहां से भाग चुके हैं। ये कानून व्यवस्था का एक रोल मॉडल है, जिससे पता चलता है कि वहां पहले क्या हाल था। ये सब योगी सरकार की वजह से मुमकिन हो पाया है। 
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिम में विकास की जो गंगा बही है, वह सबको दिखाई दे रही है। दिल्ली-एक्सप्रेसवे बन गया है। मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास हो गया है। सलावा में खेल विवि बन रहा है। कानून व्यवस्था का हाल किसी से छिपा नहीं है। जिस सोतीगंज को कोई नहीं बंद कर सका, उसे भाजपा की सरकार ने ही बंद कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौसम अपडेट: बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड और 24 घंटे तक फिर आसार, दिनभर ठंड से कांपते रहे लोग, इन फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम में भाजपा 2017 से भी ज्यादा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। गठबंधन में टिकटों को ही लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हर वर्ग को पता है कि कौन क्या राजनीति कर रहा है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, पैनेलिस्ट मनोज यादव, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, हर्ष गोयल, कुलदीप तोमर, आशीष प्रताप आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला

खराब मौसम के कारण नहीं आ पाए उप मुख्यमंत्री 
मीडिया सेंटर का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को करना था। प्रशासन की तरफ से उनके कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई थी। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाने के चलते उनका कार्यक्रम स्थगित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed