फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: The rain record has broken for 43 years in West Uttar Pradesh and again will be rain

मौसम अपडेट: बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड और 24 घंटे तक फिर आसार, दिनभर ठंड से कांपते रहे लोग, इन फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

Mon, 24 Jan 2022 10:37 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jan 2022 10:37 AM IST
सार

बारिश ने पश्चिमी यूपी में 43 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अभी अगले 24 घंटे तक फिर से बारिश के आसार है। वहीं बारिश से इन फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
UP News: The rain record has broken for 43 years in West Uttar Pradesh and again will be rain
बारिश

विस्तार

हिमालय क्षेत्र में बने नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों में भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सर्दी का सितम भी बढ़ता जा रहा है। अगले 24 घंटे तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में बारिश और सर्दी सितम ढा रही है। जनवरी में इस साल 43 साल में सबसे ज्यादा 112 मिमी बारिश अब तक हो चुकी है। रविवार का दिन भी कूल-कूल रहा। सुबह से लेकर शाम तक आसमान पर काले बादल छा रहे। दिन में अंधेरा छा गया। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ीं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते दिन भर मौसम ठंडा रहा और शाम होते ही फिर से कोहरा छा गया।
विज्ञापन


फिर बनी कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति 
रविवार को कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति रही। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मेरठ में अमित शाह बोले- विधायक-मंत्री नहीं, मोदी का चेहरा देखकर करें वोट, पढ़िए गृहमंत्री का पूरा भाषण

आलू और सरसों को नुकसान 
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जनवरी में इस बार काफी बारिश हो गई है। बारिश से आलू और सरसों की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यह बारिश पछेती गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है। लेकिन अब अधिक बारिश गेहूं को भी नुकसान पहुंचा सकती है। 

बिजली हुई बाधित, लोग परेशान
शनिवार रात से चल रही बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग सुबह पानी भी गरम नहीं कर पाए। बारिश के चलते पीवीवीएनएल का बिजली ढांचा चरमा गया। 33 केवी से लेकर 11 केवी तक की लाइनों में फाल्ट होने के चलते शहर के एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली बाधित हो गई। इसमें लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, रामलीला ग्राउंड, लेडीज पार्क, रंगोली, नौचंदी, शारदा रोड, हापुड़ रोड, मोहकमपुर, रोहटा रोड, पुराना आरटीओे, एमईएस, पल्लवपुरम, ललसाना, सेंट लुक्स, पुरानी मोहनपुरी, रेलवे रोड, मलियाना और मेडिकल आदि प्रमुख रहे। सुबह बिजली नहीं होने के चलते लोग नहाने आदि के लिए गर्म पानी भी नहीं कर सके। 

यह भी पढ़ें: यूपी: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नाम से वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज को किया जा रहा भ्रमित, ये है मामला

अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि बारिश के चलते कुछ बिजलीघर क्षेत्रों की लाइन में फाल्ट होने का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। लाइन स्टाफ ने बारिश में ही फाल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed