फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Assembly Election 2022: BJP candidate Amit Agarwal is the richest among the 58 candidates in the first phase in Uttar Pradesh

UP Chunav 2022: मेरठ से भाजपा प्रत्याशी सूबे में सबसे अमीर, पढ़िए किसके खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 01:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 01:20 AM IST
सार

बुधवार को जारी हुई रिपोर्ट में पता चला कि मेरठ से भाजपा प्रत्याशी पहले चरण के सभी उम्मीदवारों में सबसे अमीर हैं। जानिए इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: BJP candidate Amit Agarwal is the richest among the 58 candidates in the first phase in Uttar Pradesh
अमित अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में पहले चरण के 11 जिलों की 58 सीट पर होने वाले चुनाव में उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण कर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स वॉच ने बुधवार को रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार सूबे में मेरठ के प्रत्याशी टॉप पर हैं। यहां सबसे अमीर भाजपा के कैंट विधानसभा सीट प्रत्याशी अमित अग्रवाल हैं, जिनके पास 148 करोड़ की संपत्ति हैं। वहीं टॉप टेन में 9वें नंबर पर सरधना सीट से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम हैं। इनके पास 33 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

विज्ञापन


मेरठ में सात विधानसभा सीटों पर 29 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे मामलों की संख्या के हिसाब से टॉप टेन में से पांच प्रत्याशी मेरठ जिले के हैं। इनमें पहले नंबर पर सरधना से सपा उम्मीदवार अतुल प्रधान के खिलाफ 38 मामले दर्ज हैं। इसमें 26 धाराएं गंभीर अपराध से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 32 मुकदमे हस्तिनापुर सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा पर हैं। इसमें 71 धाराएं गंभीर अपराध की हैं। इसमें हत्या के प्रयास की धाराएं भी शामिल हैं। 
 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

तीसरे नंबर पर भाजपा के सिवालखास सीट से उम्मीदवार मनिंदर पाल हैं। उनके खिलाफ कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 36 धाराएं गंभीर अपराध की हैं। एआईएफबी के सिवालखास प्रत्याशी अमित जानी पांचवें और मेरठ कैंट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल 10वें नंबर पर हैं। सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे किठौर सीट से प्रत्याशी शाहिद मंजूर पर भी दो मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed