UP: जयंत के कार्यक्रम में बिगड़ी जिला महासचिव की तबीयत, हार्ट अटैक से मौत, रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
Meerut News : मेरठ में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के बाद राष्ट्रीय बेरोजगार मंच के अध्यक्ष डीपी गिरी की मौत हो गई। उनकी मौत से रालोद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अन्नु रानी के सम्मान समारोह के बीच कस्बा करनावल निवासी व रालोद के जिला महासचिव धर्मपाल गिरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला पंचायत सदस्य अनिकेत त्यागी उन्हें लेकर कैलाशी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने डीपी गिरी को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
इससे पहले चौ. जयंत सिंह के मंच पर पहुंचने से पहले डीपी गिरी ने सभा को संबोधित किया था। कार्यक्रम में वे उत्साहित भी थे। रालोद पदाधिकारियों ने बताया कि वह रालोद के जिला महासचिव थे। उन्होंने बेरोजगारों की लडाई लडंते हुए राष्ट्रीय बेरोजगार मंच की स्थापना की थी। जिसके वह राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।
उधर, डीपी गिरी की मौत की सूचना लगते ही रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह भी कैलाशी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
यह भी पढ़ें: संगीत सोम के तल्ख तेवर: हमास समर्थकों पर बरसे, कहा-वर्ग विशेष के खोखे वालों से न लें सामान, बंटवारे पर ये बोले