{"_id":"677ff43e25a3bbbe9d0cdaef","slug":"up-dead-bodies-of-five-people-of-the-same-family-found-in-sohail-garden-meerut-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, बेड के बॉक्स में लहूलुहान मिले पांचों शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या, बेड के बॉक्स में लहूलुहान मिले पांचों शव
Thu, 09 Jan 2025 09:51 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 09 Jan 2025 09:51 PM IST
सार
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र स्थित सुहेल गार्डन में बृहस्पतिवार शाम पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की गूंज मेरठ के साथ लखनऊ तक पहुंच गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मेरठ में पांच लोगों के शव मिले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में राजमिस्त्री मोइन उर्फ मोइनुद्दीन (52), पत्नी आसमां (45) और उनकी तीन बेटियों अस्सा (8), अजीजा (4) और अबीबा (1) की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे पड़ोसी इमरान उनके घर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। एक बेड में दंपती और दूसरे बेड में तीनों बेटियों के शव मिले। जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक हत्यारों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
सोहेल गार्डन में मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि मोइनुद्दीन डेढ़ महीने पहले परिवार के साथ सुहेल गार्डन में आए थे। 30 गज का मकान किराए पर लिया। मकान के बराबर में प्लॉट खरीदकर वो अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। दो दिन से निर्माणाधीन मकान पर मोइनुद्दीन और उसका परिवार नहीं दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों में परिवार के लापता होने की चर्चा बृहस्पतिवार को तेजी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतकों के घर पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते ही रात में पड़ोसी मोइनुद्दीन के किराए वाले घर में घुसकर देखने लगा, जहां पर लहूलुहान हालत में दंपती और उनकी तीनों बेटियों के शव बेड के बॉक्स में पड़े थे। परिवार के पांच लोगों की हत्या का पता लगते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस में हड़कंप मचा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस अमला दौड़कर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मकान को सील कर दिया और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी। एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी विपिन ताडा पुलिस फोर्स के साथ देर रात तक छानबीन करते रहे।