{"_id":"6103abe58ebc3e58464e4c94","slug":"up-crime-news-sexually-assault-attacked-on-girl-of-bareilly-at-house-of-bjp-woman-leader-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेत्री के घर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती, अफसर हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेत्री के घर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात, पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती, अफसर हैरान
Fri, 30 Jul 2021 01:06 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:06 PM IST
सार
भाजपा नेत्री के घर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आपबीती सुनाई तो अफसर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बरेली की रहने वाली एक महिला ने दुल्हैड़ा निवासी दो युवकों समेत भाजपा नेत्री पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने पल्लवपुरम पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपी मीनाक्षी चौहान हिंदू युवा वाहिनी गौ रक्षक की संरक्षक है। उसे भाजपा नेत्री भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बरेली जिले के थाना कैंट चेतना निवासी एक महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाई तो पुलिस अधिकारी सकते में रग गए। महिला ने बताया कि 16 जुलाई को वह मेरठ आई थी। आरोप है कि यहां महिला मित्र के पुत्र ने एक युवक के साथ मिलकर कोल्ड़ ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया और रात में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला मित्र ने धोखाधड़ी से 20 हजार रुपये भी ऐंठे हैं। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पल्लवपुरम पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद पल्लवपुरम पुलिस ने मीनाक्षी चौहान, अनिकेत चौहान और अजय चौहान पर धोखाधड़ी और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया।
थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि अभी महिला पल्लवपुरम थाने में नहीं आई है। वह एसएसपी के समक्ष ही पेश हुई थी। महिला के आने के बाद ही पूरे प्रकरण की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।