फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: sexually assault attacked on a woman in Medical College of Meerut

यूपी: मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, लावारिस वार्ड में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, हिरासत में आरोपी

Sun, 08 Aug 2021 07:36 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 08 Aug 2021 07:36 AM IST
सार

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में फिर एक शर्मनाक वारदात हो गई। लावारिस वार्ड में एक कर्मचारी ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
UP Crime News: sexually assault attacked on a woman in Medical College of Meerut
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के लावारिस वार्ड में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। नशे में धुत सफाई कर्मचारी ने वार्ड में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर दी। इसकी शिकायत शनिवार रात में मेडिकल थाने में कर दी है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात नौ बजे सफाई कर्मचारी लावारिस वार्ड में घुसा और एक महिला मरीज से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास तक कर दिया। शोर मचाने पर कर्मचारी वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत कर्मचारियों की कंपनी द्वारा पुलिस से कर दी। आरोप कि कर्मचारी की ड्यूटी दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक थी। इसके बाद कर्मचारी वार्ड में पहुंचा। वह नशे में बताया गया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने ड्यूटी खत्म होने के दो घंटे बाद वार्ड में जाने की बात स्वीकार की, लेकिन वह छेडछाड़ से इंकार कर रहा है। इंस्पेक्टर मेडिकल (विवेचक) प्रमोद कुमार गौतम का कहना है कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा है। तहरीर लेकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असुरक्षित वार्ड, रात में कैसे पहुंचा कर्मचारी 
लावारिस वार्ड को असुरक्षित छोड़ दिया गया। नशे में कर्मचारी सोनू रात में वार्ड में पहुंचा तो महिला मरीज ने शोर मचाया। एक महिला मरीज से कर्मचारी ने हरकत की है। दो दिन इस मामले को दबाया गया। शनिवार को मेडिकल थाने में मामला पहुंचा, तब जांच शुरू हुई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सिराजूद्दीन से जानकारी ली जा रही है। 

दो साल से लावारिस में भर्ती युवती 
पुलिस ने बताया कि जिस युवती से साथ घटना हुई है, वह दो साल से लावारिस में भर्ती थी। उसका इलाज चल रहा है। उम्र करीब 22 साल है। उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। 

कर्मचारियों की भी गुटबाजी शुरू 
कर्मचारियों की कंपनी ने आरोप लगाया कि युवती से दुष्कर्म की वारदात हुई है जबकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि वारदात नहीं हुई। उन्होंने जांच कर ली है। पुलिस ने बताया कि एक कर्मचारी की कंपनी है। इसके तहत सफाई और संविदा पर कर्मचारी मेडिकल में लगे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज की ओर से कर्मचारी अलग से लगे है। 

युवती का मेडिकल कराएंगे 
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि युवती का मेडिकल कराएंगे। युवती मानसिक रूप से कमजोर है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। इस मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन दावा कर रहा है कि युवती से दुष्कर्म के प्रयास या छेड़छाड़ की वारदात नहीं हुई। आरोपी कर्मचारी वार्ड में ड्यूटी के बाद नशे में गया था, जोकि अपने कपड़े लेकर वापस लौट आया। पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है। 

बोले मेडिकल प्राचार्य...
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि लावारिस वार्ड में 10 मरीज भर्ती हैं, जिनमें तीन महिलाएं और सात पुरुष हैं। एक सफाई कर्मचारी ड्यूटी खत्म होने के बाद नशे में वार्ड में चला गया था, हालांकि वह चंद मिनट बाद ही वापस लौट आया। उसने किसी के साथ न छेड़छाड़ की है और न ही कोई और गलत व्यवहार किया है। हालांकि, सफाई कर्मी के बारे में मेडिकल पुलिस को सूचना दी गई है। 

मेडिकल में होती रहती हैं घटनाएं 
मेडिकल कॉलेज में अक्सर कोई न कोई न कोई मामला रहता है, जिससे वह सुर्खियों में रहता है। इससे पहले पहचान के बावजूद एक व्यक्ति का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। पुराने वार्ड में शराब की बोतलें मिली थीं। इसके अलावा चोरी आदि के मामले भी सामने आते रहे हैं। एक बार मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट युवक-युवती वहां पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। बच्चा चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। दरअसल, मेडिकल की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रहती है। घटनाएं हो जाएं, मगर कोई पुरसेहाल नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed