{"_id":"5f085bd48ebc3e63593259f4","slug":"up-crime-news-miscreants-have-robbed-to-salesmen-of-one-and-a-half-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम, सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटे डेढ़ लाख रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम, सेल्समैन को बंधक बनाकर लूटे डेढ़ लाख रुपए
Fri, 10 Jul 2020 05:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
शामली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
बताया गया कि सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सेल्समैन पर तमंचे से फायर किया, इस दौरान सेल्समैन नीचे बैठ गया और बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आपबीती सुनाकर बिलख पड़े बच्चे, आश्रम की सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान, ये है पूरी कहानी
विज्ञापन
उधर, लूट की सूचना पर सीओ सिटी, आदर्श मंडी और शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन की। पुलिस के अनुसार बदमाश जाते हुए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/