{"_id":"5bc7404cbdec22693a66363f","slug":"up-crime-news-and-sexual-assault-on-girl-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर निकाह का झांला देकर करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर निकाह का झांला देकर करता रहा दुष्कर्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
rape
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि युवक ने उसको अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद युवक ने उसको निकाह करने का झांसा दिया और पिछले कई वर्षों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती ने प्रेमी युवक से निकाह करने को कहा तो उसने स्पष्ट इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में समाज के लोगों की बैठक भी हुई थी। बैठक में दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़िता ने पुलिस से युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
वहीं इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच पड़ताल के बाद मामला सही पाए जाने पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। घटना मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/