{"_id":"607010527885c53764181874","slug":"up-crime-news-an-accused-has-been-arrested-for-molesting-a-student-and-her-friend-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़, आरोपी की जमकर धुनाई, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़, आरोपी की जमकर धुनाई, जांच शुरू
Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 09 Apr 2021 01:59 PM IST
सार
- मेरठ में छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
- पीड़ित छात्रा ने थाने में की शिकायत, कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है। एक छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़ करने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
मेरठ में गुरुवार को एक मनचले ने छात्रा व उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने पर धमकी देकर भागने लगा। वहीं छात्रा ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता पर फायरिंग का मामला: एसओजी टीम के तीन पुलिसकर्मी निलंबित, सीओ पर लगा ये गंभीर आरोप
विज्ञापन
वहीं पीड़ित छात्रा ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उधर, इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/