{"_id":"61dfb9273cb4df4f0239ce3c","slug":"up-crime-crooks-have-looted-3-20-lakh-rupees-from-dharam-kanta-in-meerut-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में दिन निकलते ही बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों ने धर्म कांटे पर की लूटपाट, 3.20 लाख रुपये लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में दिन निकलते ही बड़ी वारदात: बेखौफ बदमाशों ने धर्म कांटे पर की लूटपाट, 3.20 लाख रुपये लेकर फरार
Thu, 13 Jan 2022 11:01 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:01 AM IST
सार
मेरठ में बदमाशों ने दिन निकलते ही एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने धर्म कांटे पर लूटपाट की और 3.20 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के ओम धर्म कांटे पर दिन निकलते ही बदमाशों ने 3.20 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायर किया और उसके बाद नकदी लूटकर फरार हो गए। मौके पर मेडिकल पुलिस के अलावा स्वाट टीम भी पहुंची और जांच में जुट गई। वारदात को अंजाम देने में तीन बदमाश बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जागृति विहार सेक्टर-1 निवासी राकेश अग्रवाल का मंगल पांडे नगर में ओम धर्म कांटा है। हर रोज की तरह सुबह पांच बजे राकेश कुमार घर चले गए और उनका बेटा उपेश अग्रवाल धर्म कांटे पर आ गए। उपेश अपने साथ 3.60 लाख रुपये लेकर आये थे। उन्होंने उसे ड्रोज में रखा। करीब 6:15 पर एक ट्रक चालक वहां आया और उन्होंने उसे 40 हजार का पेमेंट कर दिया। उसका कहना है कि पांच मिनट बाद ही वह अंदर जब हिसाब लिख रहे थे, तभी फायर की आवाज आई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि सामने मौजूद दो बदमाशों में से एक बदमाश ने फायर किया है। अंदर आते ही वह रुपये मांगने लगे। उपेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने पिस्टल तान दी। उपेश अंदर की ओर भाग गए। तभी बदमाशों ने ड्रोज में से 3.20 निकाले और फरार हो गए। दिन निकलते ही हुई इस घटना से हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
इसके बाद इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में स्वाट टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह भी पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश मोटरसाइकिल पर भागते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।