{"_id":"6a2ac1cd926859fcea00e506","slug":"up-cricket-league-trials-for-meerut-mavericks-start-on-the-14th-meerut-news-c-72-1-mct1009-154582-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी क्रिकेट लीग: मेरठ मेवेरिक्स के लिए 14 से ट्रायल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी क्रिकेट लीग: मेरठ मेवेरिक्स के लिए 14 से ट्रायल्स
Thu, 11 Jun 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी लीग लोगो
यूपी क्रिकेट लीग
- युवा क्रिकेटरों को मिलेगा बड़ा मंच
मेरठ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के नए सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ मेवेरिक्स टीम के लिए 14 जून से भामाशाह पार्क क्रिकेट मैदान पर तीन दिवसीय ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स में मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। चयनकर्ताओं की निगरानी में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।
इस बार यह प्रतियोगिता कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जाएगी। मेरठ के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 6 टीमों के लिए पंजीकरण कराए हैं। गोरखपुर लायंस की टीम ने 16 जून से ट्रायल्स की घोषणा की है वहीं मेरठ मेवेरिक्स की टीम 14 जून से ट्रायल शुरू करेगी। मेरठ मेवेरिक्स की टीम 2024 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है, वहीं 2025 में फाइनल में उसे काशी रुद्राक्ष की टीम से हार का सामना करना पड़ा था। मेरठ मेवेरिक्स की टीम की कमान माधव कौशिक के हाथ में रहेगी। ट्रायल्स के लिए विभिन्न क्रिकेट अकादमियों और क्लबों में तैयारियां जोरों पर हैं। ट्रायल्स के दौरान चयनकर्ताओं की नजर ऐसे खिलाड़ियों पर रहेगी जो भविष्य में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।