फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CISF jawan struggled with pain, ambulance did not arrive

यूपी: दर्द से तड़पता रहा CISF का जवान, नहीं पहुंची एंबुलेंस

Wed, 23 May 2018 05:21 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 23 May 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
UP: CISF jawan struggled with pain, ambulance did not arrive
फाइल फोटो

पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में लाया गया सीआईएसएफ का जवान अस्पताल रेफर करने के बाद एक घंटा तक तड़पता रहा। न एंबुलेंस अस्पताल में पहुंची और न ही एंबुलेंस के नोडल ने फोन रिसीव किया।

विज्ञापन


शामली के कैराना में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में 21 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की आई हुई है। सीआईएसएफ की आर 1063 बटालिन फैजाबाद से आई हुई है। वह माजरा रोड पर एक कॉलेज में रुकी हुई है। सोमवार रात 12 बजे के बाद जवान जितेंद्र कुमार पुत्र श्रीधारी के पेट में दर्द हुआ। पहले स्वयं प्राथमिक उपचार देना शुरू किया, लेकिन आराम नहीं लगने पर करीब तीन बजे उसको शामली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकाल ड्यूटी कर रहे सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा ने सैनिक को दवाई दी, लेकिन आराम नहीं हुआ। जिस पर जितेंद्र को साढ़े तीन बजे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस बुलवाने के लिए कॉल की गई, लेकिन किसी ने भी काल रिसीव नहीं की। इसी दौरान करीब एक घंटे तक जवान दर्द से तड़पता रहा। 
विज्ञापन


उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है, सीएचसी प्रभारी ने इस संबंध में शिकायत की है, मामले की जांच की जा रही है कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल की ही आई लापरवाही सामने  

UP: CISF jawan struggled with pain, ambulance did not arrive
फाइल फोटो

सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा के अनुसार एंबुलेंस नहीं आने पर उन्होंने 108,102 और एएलएस के नोडल अरशद को कई बार कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में कररीब साढ़े चार बजे एएलएस पहुंची जिसके बाद जवान को मेरठ के लिए भिजवाया गया।  

अस्पताल में स्टाफ के लिए कोई कमरा नहीं दिया गया है। जिसमें इमरजेंसी वाला एंबुलेंस स्टाफ रुक सके, ऐसे में एएलएस बुढ़ाना रोड पर खड़ी होती है। रही बात देरी से आने की कॉल सेंटर से 4.24 बजे कॉल आई और 4.27 बजे एंबुलेंस अस्पताल में पहुंच चुकी थी। - अरशद, नोडल प्रभारी 102,108 एंबुलेंस

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed