फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: CBCID found eight policemen including Inspector guilty, arrest orders issued, murder took place in lock-up

UP: CBCID ने इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों को दोषी माना, गिरफ्तारी के आदेश जारी, हवालात में हुई थी हत्या

Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
सार

आठ दिसंबर 2020 को खुर्जा कोतवाली की हवालात में सोनू उर्फ सोमदत्त की मौत  हुई थी। मामले में सीबीआईडी ने इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी को दोषी मानते हुए हुए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
UP: CBCID found eight policemen including Inspector guilty, arrest orders issued, murder took place in lock-up
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर की खुर्जा कोतवाली की हवालात में सोनू उर्फ सोमदत्त की मौत के मामले में सीबीआईडी ने इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी को दोषी मानते हुए कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। शासन की तरफ से आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सहारनपुर, बुलंदशहर और आगरा को आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


ये पुलिसकर्मी वर्तमान में इन्हीं जिलों में तैनात हैं।खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव कनैनी निवासी सोनू उर्फ सोमदत्त छह दिसंबर 2020 को गांव की एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। परिवार वालों ने सोनू को आठ दिसंबर 2020 को खुर्जा पुलिस को दे दिया था। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने सोनू को हवालात में रखा हुआ था।

विज्ञापन

चार दिन बाद पुलिस ने कनैनी गांव पहंचकर परिजनों को बताया था कि सोनू ने हवालात में फांसी लगा ली है। पंचनामे पर हस्ताक्षर कराकर सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। सोनू के परिजनों की तरफ से इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय समेत तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस हिरासत में मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष अदालत चला गया, जहां से शासन को इस प्रकरण की जांच कराने के आदेश हुए थे।

मामले की जांच मेरठ सीबीसीआइडी यूनिट को दी गई थी। जांच अधिकारी सीओ राशिद अली ने जांच में इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय, रिटायर दारोगा रामसेवक और ओमप्रकाश, हेड कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल सौरभ, जीवन लाल तथा दो होमगार्ड को आरोपी मानते हुए सभी के खिलाफ चार्जशीट लगाकर शासन को पत्रावली भेज दी थी। जिस पर शासन ने सभी को दोषी मानते हुए उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय इस समय सहारनपुर में तैनात है, रामसेवक और ओमप्रकाश आगरा में रहते हैं। प्रदीप, सौरभ और जीवन लाल बुलंदशहर में तैनात हैं।

सभी जनपदों के एसएसपी को पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं। सीबीसीआईडी ने इस मामले में युवती के बयानों को भी अहम माना। युवती ने मजिस्ट्रेट को बयान दिए थे कि सोनू को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने सोनू को हवालात में डालकर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया था।

एसएसपी को दिए गिरफ्तारी के आदेश 
जांच में सभी आरोपी पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं। कोर्ट में चार्जशीट जमा कर दी गई है। शासन को भी रिपोर्ट भेज दी है। तीन जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भी उनकी गिरफ्तारी के लिए शासन ने आदेश कर दिया है। इस संबंध में सीबीसीआईडी ने भी संबंधित जनपद के अधिकारियों से पत्राचार किया है। - अलका सिंह, एसपी, सीबीसीआईडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed