फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: case rajistered on Fake Director Ammir Ahmad

यूपी: फर्जी निदेशक अम्मार अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Jun 2018 07:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 15 Jun 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
UP: case rajistered on Fake Director Ammir Ahmad
फर्जी निदेशक अम्मार अहमद

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामोद्योगिक कृषि यंत्र एवं अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति तथा विपणन संघ के फर्जी निदेशक अम्मार अहमद के खिलाफ सहायक विकास अधिकारी ने देहात कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।        

विज्ञापन


बलियाखेड़ी ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अशोक तोमर ने दर्ज कराए मामले में बताया कि गांव शेखपुरा कदीम निवासी अम्मार अहमद ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश सहकारी ग्रामोद्योगिक कृषि यंत्र एवं अनाज, दाल प्रशोधन आपूर्ति तथा विपणन संघ का निदेशक नियुक्त किया है। सहारनपुर पहुंचने पर अम्मार अहमद के समर्थकों ने उसका स्वागत किया था। इस संबंध में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन सहकारिता अनुभाग से जानकारी करने पर पता चला कि अम्मार अहमद नाम के किसी व्यक्ति को निदेशक के पद पर नियुक्त नहीं किया गया है। अम्मार अहमद द्वारा जो नियुक्ति का आदेश दिखाया जा रहा है, वह फर्जी है। उस पर विभाग कोड और डिस्पैच नंबर फर्जी हैं। एक मई से प्रमुख सचिव सहकारिता अवकाश पर हैं। उनके द्वारा कोई आदेश जारी किया जाना संभव नहीं है। सहायक विकास अधिकारी ने एसएसपी को तहरीर देकर मामले की शिकायत की थी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर पवन कुमार चौधरी ने बताया कि अम्मार अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 170 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया था विरोध

UP: case rajistered on Fake Director Ammir Ahmad
यूपी पुलिस

अम्मार अहमद का गांव टपरी और शेखपुरा कदीम में बृहस्पतिवार को समर्थकों ने स्वागत किया था। अम्मार अहमद ने सोशल मीडिया पर अपने निदेशक के पद पर नियुक्ति के आदेश की कॉपी अपलोड कर दी थी। इसका पता चलते ही भाजपाइयों में बेचैनी बढ़ गई थी। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर नियुक्ति को फर्जी बताया था और एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। सच्चाई जानने के लिए पार्टी हाईकमान और शासन को अवगत कराया। जांच में नियुक्ति पत्र फर्जी मिले थे। इसके आधार पर ही अम्मार अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

हमने बृहस्पतिवार को फर्जी नियुक्ति के बारे में पार्टी हाईकमान और शासन को अवगत करा दिया था। जनपद में अम्मार अहमद नाम का कोई व्यक्ति पार्टी में नहीं है। आरोपी समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता रहा है। भाजपा से उसका कोई लेना देना नहीं है। -बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed