फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours

UP Budget: गंगा एक्सप्रेस वे के लिए मिले 2057 करोड़ 76 लाख, मात्र 5 घंटे में पहुंच सकेंगे मेरठ से प्रयागराज

Mon, 05 Feb 2024 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 12:12 PM IST
सार

Ganga Expressway:  गंगा एक्सप्रेस वे, पूरा होने और इस्तेमाल के लिए खुलने के बाद, भारत का तीसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बन जाएगा। इसके इस वर्ष के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours
यूपी बजट 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट आज विधानसभा में पेश किया। इस बजट का आकार 7.36 लाख करोड़ से ज्यादा का है। इस बजट से महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेस वे के लिए 2057 करोड़ 76 लाख रुपये मिले हैं। यह एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज की दूरी को कम करने में कामयाब होगा। मात्र पांच घंटे में आप मेरठ से प्रयागराज का सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन


चार चरणों में निर्माण कार्य जारी
चार चरणों में एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। मेरठ और हापुड़ सीमा में एक्सप्रेस वे के भूमि समतलीकरण, अंडरपास, पुल निर्माण और मिट्टी डालकर बनाई जा रही सड़क आकार लेती जा रही है। इसी प्रकार अन्य हिस्सों में भी तेजी से काम चल रहा है। उप्र सरकार ने बजट में गंगा एक्सप्रेस वे को प्राथमिकता पर लिया है, जिससे उम्मीद जग गई है कि 2024 के अंत तक पश्चिमी उप्र के विकास को पंख लगने वाले हैं। 
विज्ञापन

 

UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : social Media

उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे बना रहे डेवलपर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) को दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि इसे चालू किया जा सके। पहले चरण में 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस वे पूर्वी यूपी में मेरठ और पश्चिमी यूपी में प्रयागराज को जोड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 में कुंभ मेले के दौरान गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण की घोषणा की थी। अब वह चाहते हैं कि यह एक्सप्रेस वे आगामी महाकुंभ से पहले चालू हो, जो अगले साल 14 जनवरी से शुरू हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: UP Budget 2024 Live: अब शहरों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, गांवों में बिजली देने के लिए 2000 करोड़ प्रस्तावित

UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours
गंगा एक्सप्रेस वे पर होता निर्माण कार्य। - फोटो : HAPUR

UPEIDA को 31 दिसंबर तक गंगा एक्सप्रेस वे को चालू करने के लिए समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पूरा होने और यातायात के लिए खुलने के बाद, यह एक्सप्रेस वे राज्य का सबसे लंबा छह-लेन वाला एक्सप्रेस वे बन जाएगा। यह दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को भी काफी कम कर देगा। एक्सप्रेस वे की डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जबकि यात्रा की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। अनुमान है कि मेरठ और प्रयागराज के बीच की यात्रा का समय लगभग पांच घंटे तक कम हो जाएगा।


 
विज्ञापन

UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours
गंगा एक्सप्रेस वे - फोटो : Amar Ujala

गंगा एक्सप्रेस वे लंबाई के मामले में भारत का तीसरा सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बनने वाला है। अभी जो सबसे लंबा एक्सप्रेस वे बन रहा है वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे है, जो 1,350 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा है। दूसरा सबसे लंबा मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे है जो 700 किलोमीटर से थोड़ा ज्यादा लंबा है। फिलहाल भारत के टॉप 10 एक्सप्रेस वे में से चार उत्तर प्रदेश में हैं। गंगा एक्सप्रेस वे इस सूची में पांचवां होगा। 

UP Budget: Rs 2057 crore 76 lakh for Ganga Expressway, people will reach Meerut to Prayagraj in just 5 hours
गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए समतल की जाती जमीन। - फोटो : BADAUN

गंगा एक्सप्रेस वे का रूट और खासियतें 
पहुंच: यह एक्सप्रेस वे 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज में एनएच 19 पर जुदापुर दादू गांव के पास खत्म होगा।
विमान पट्टी: आपात स्थिति में बड़े विमानों को उतारने के लिए शाहजहांपुर में 3.50 किलोमीटर लंबा हवाई पट्टी बनाया जाएगा।
नदी पार करने वाले पुल: गंगा और रामगंगा नदियों पर दो बड़े पुलों का निर्माण किया जाएगा।
अन्य एक्सप्रेस  वे से जुड़ाव: गंगा एक्सप्रेस वे का एक अनूठा पहलू यह है कि यह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस वे के जरिए राज्य के अन्य एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा।
आर्थिक प्रभाव: पूरा होने पर, उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे का कुल नेटवर्क 1,900 किलोमीटर हो जाएगा और इससे औद्योगिक, कृषि विकास को रफ्तार मिलेगी और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed