ऑनलाइन रिश्ता पड़ा महंगा, लुटेरी दुल्हन ने रची खतरनाक साजिश, फिर ले उड़ी लाखों के जेवरात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला यूपी के बागपत का है जहां एक युवक ने शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराया। यहां युवक को एक लड़की पसंद भी आ गई। दिल्ली की रहने वाली इस युवती के सामने युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा। बातचीत के बाद दोनों ने परिजनों को बिना बताए ही शादी कर ली।
इसके बाद युवक पत्नी के साथ दिल्ली में ही एक मकान में किराए पर रहने लगा। कुछ दिन पहले ही युवक अपने परिजनों से मिलने बागपत पहुंचा। लेकिन जब वह वापस अपने कमरे पर पहुंचा तो वहां उसे पत्नी नदारद मिली। युवक ने इस संबंध में परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी।
पुलिस के अनुसार, दुल्हन शादी के चंद दिन बाद ही कमरे में रखे जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो गई। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।