फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP board students update Update the Aadhar Card before the examination

यूपी: परीक्षा से पहले आधार कार्ड अपडेट करा लें हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के छात्र, वरना हो सकती है मुश्किल

Mon, 31 Dec 2018 02:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 31 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
UP board students update Update the Aadhar Card before the examination
आधार कार्ड
अगर आप यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो अपना आधार कार्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से अपडेट करा लें, नहीं तो परीक्षा के दौरान आपको परेशानी हो सकती है। परीक्षा के दौरान शासन स्तर से आधार कार्ड को अनिवार्य करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में जिला विद्यालयों निरीक्षक कार्यालय में निर्देश आने वाले हैं। छात्रों के आधार अपडेट करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रधानाचार्यों की होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल में 43 हजार 274 संस्थागत परीक्षार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 37 हजार 916 संस्थागत परीक्षार्थी हैं। वहीं इंटरमीडिएट में व्यक्तिगत 1828 परीक्षार्थी हैं, जबकि हाईस्कूल में 509 परीक्षार्थी हैं। इनमें से 70 प्रतिशत ने तो अपने आधार कार्ड परिषद की वेबसाइट से अपडेट करा लिए हैं, मगर अभी भी करीब 30 प्रतिशत परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपडेट नहीं कराए हैं। अगर यह अनिवार्य किया गया तो आधार कार्ड दिखाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बिना आधार कार्ड के परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आधार कार्ड को अपडेट करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रधानाचार्यों की होगी। स्कूल प्रधानाचार्य छात्रों से उनके आधार कार्ड लेकर उन्हें माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट से अपडेट करेंगे। यह भी तैयारी है कि जनवरी के पहले सप्ताह में सत्र 2018-19 की परीक्षा देने वाले आधार कार्ड अपडेट कर सकेंगे, इसके लिए वेबसाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रैक्टिकल कराने वाले परीक्षक को लेनी होगी सेल्फी
यूपी बोर्ड प्रैक्टिकल कराने वाले परीक्षक को इस दौरान एक सेल्फी भी खींचनी होगी और उसे परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। यह भी ध्यान रखना होगा कि सेल्फी विद्यालय के प्रवेश द्वार से इस तरह ली जाए कि विद्यालय का नाम भी उसमें आ रहा हो। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह भी निर्देश दिए हैं कि विद्यालय प्रायोगिक परीक्षाओं को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराएंगे।

वहीं 30 दिसंबर से 13 जनवरी 2019 तक यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न करानी हैं, जिनमें करीब 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन रविवार को यह परीक्षा नहीं हो सकी। छुट्टी होने के अलावा इसकी वजह यह भी रही कि विद्यालयों को अपने-अपने स्तर से इन्हें कराने की छूट है, यानि वह अपने हिसाब से दिन तय कर यह परीक्षा करा सकते हैं। लिहाजा 13 जनवरी तक वह कभी भी यह परीक्षा करा सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed